Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। साल की शुरूआत से पहले ही दिन शासन ने मथुरा के जिलाधिकारी का तबादला कर नये साल के पहले दिन ही मथुरा के जिला अधिकारी समेत कई जिलाधिकारियों के तबादले किए हैं। अब मथुरा के नवनियुक्त जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल होंगे। श्री चहल सन 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह एसडीएम मेरठ, सीडीओ मेरठ, सीडीओ झांसी के अलावा डीएम अमरोहा वर्तमान में चंदौली के बाद अब मथुरा के जिला अधिकारी के रूप में उनका यह तीसरा जनपद है।
चंदौली में तैनात जिला मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह चहल को मथुरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया है
शासन ने मथुरा में चंदौली जनपद में तैनात जिला मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह चहल को मथुरा का जिला अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं हाथरस के जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार को मिर्जापुर का जिलाधिकारी, फतेहपुर के जिलाधिकारी संजीव सिंह को जिलाधिकारी चंदौली बनाया गया है। गोंडा के जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल को प्रतापगढ़ तथा विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग मारकंडे शाही को गोंडा का डीएम, बलरामपुर के जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश को उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण जबकि इसी पद पर तैनात श्रीमती कंचन वर्मा को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लखनऊ श्रीमती श्रुति को अपर मुख्य कार्यपालक नोएडा से जिला अधिकारी बलरामपुर बनाया गया है। ज्ञात रहे कि मथुरा के जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा को 3 साल से अधिक समय हो गया था। हाल ही में उनका प्रमोशन भी हुआ है।
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026