2300 वर्ष प्राचीन भगवान महावीर की प्रतिमा की सोने के वर्क से मनमोहक अंगरचना
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. वर्धमान महावीर स्वामी जैन मंदिर दादाबाड़ी में देश के विभिन्न प्रांतों एवं श्वेतांबर जैन संप्रदायों से 207 मुमुक्षु (दीक्षार्थी) आए। ये आगामी वर्ष में जैन दीक्षा ग्रहण कर साधु साध्वी भगवन होंगे। सुमनिशा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 3 के सानिध्य में मुमुक्षुओं का अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही मुमुक्षुओं ने मंदिर में 2300 वर्ष प्राचीन भगवान महावीर की प्रतिमा की सोने के वर्क से मनमोहक अंगरचना की।
इस मौके पर सुमनिशा श्री जी महाराज साहब ने मुमुक्षुओं के मध्य प्रवचन करते हुए कहा- प्रथम तो आपको, आपके वैराग्य के भाव को नमन और अनुमोदना है। आपके साधु जीवन की मंगल कामना है। जब आप दीक्षा ग्रहण कर लें तो कुछ वर्ष तक आमजन से न मिलें। केवल स्वाध्याय, तप, ध्यान करें।
जैन श्वेतांबर श्री संघ एवं दादा वाली ट्रस्ट से से राजकुमार जैन, दुष्यंत जैन, सुरेंद्र सोनी, निर्मल कुमार जैन ने दीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया। संगीता सकलेचा, संगीता लोढ़ा, शैलबाला सुराना ने भी दीक्षार्थियों का संघ की ओर से अभिनंदन किया। रुचि लोढ़ा ने भजन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर राकेश चौरड़िया, के. के. कोठारी, उत्तमचंद चौरड़िया, कमल चंद जैन, मुकेश जैन, विपिन जैन, अंकित पाटनी, निशांत वेद, रजत गादिया, राजेश सकलेचा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026