यूपी के तमाम जिले मौजूदा समय में बर्फीली हवाओं और कोहरे का प्रकोप झेल रहे हैं। वहीं, कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति अब भी बरकरार है। हालांकि, पुरवइया हवा चलने के कारण तापमान में मामूली बढ़त देखने को मिली है। इसके बावजूद आने वाले दिनों में राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
डॉक्टर भानु प्रताप सिंह की पुस्तक पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
Why Can’t We Do?: The Power of Ten
The Power of Ten: हम क्यों नहीं कर सकते
दरअसल, पुरवइया चलने से तापमान में मामूली बढ़त तो हुई है, लेकिन गलन में कोई कमी महसूस नहीं की जा रही है। गुरुवार को बाराबंकी, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, बलिया व चुर्क समेत कई क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह दिन के पारे में भी दो डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि हुई है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 20 जनवरी से फिर से पारे में क्रमिक गिरावट आने लगेगी। यानी अगले कुछ दिनों में दिक्कतें और बढ़ने वाली हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कोहरा कम हुआ है, लेकिन अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लखनऊ, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, चुर्क, प्रयागराज, बरेली, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, आगरा और अलीगढ़ में अत्यधिक गलन रिकॉर्ड हुई है और यह स्थिति अभी बनी रहेगी। वहीं, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास घना कोहरा छाए रहने के आसार है।
- क्या है ‘जंगलीवुड’? ‘सैयारा’ फेम शान ग्रोवर चांद मोहम्मद की रहस्यमयी फिल्म में निभाएंगे मुख्य किरदार - October 24, 2026
- 20 फुट ऊंचे पेड़ पर बैठा था अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने एक घंटे के अभियान में किया सुरक्षित रेस्क्यू - October 24, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव-2026 का हवन-पूजन के साथ भव्य समापन: स्वरूपों की भावपूर्ण विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु - October 24, 2026