यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के विरोध में सिंगापुर ने रूस पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सिंगापुर ने कहा है कि वो रूस से सामान के आयात को सीमित करेगा और कुछ रूसी बैंकों पर भी पाबंदी लगाएगा.
इसके अलावा सिंगापुर ने रूस के साथ क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन और ऐसे किसी भी वित्त संस्थान को प्रतिबंधित करने का फ़ैसला किया है जो रूस के सेंट्रल बैंक को सहयोग कर सकते हैं.
सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने इससे पहले संसद में कहा था कि “सिंगापुर का इरादा रूस के ख़िलाफ़ उचित प्रतिबंध लगाने के लिए कई समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर काम करना है.”
सिंगापुर क्षेत्रीय पड़ोसियों में प्रतिबंधों को लागू करने वाला पहले देश है. हालांकि, दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संघ (आसियान) के अन्य सदस्य देशों ने रूस की कार्रवाई की निंदा की है.
-एजेंसियां
- चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: यूपी के 65 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह स्कूल बंद, सीएम योगी ने दिए 24 घंटे में मुआवजे के निर्देश - September 25, 2026
- “चले देश में देशज भाषा”: यूपी के डॉक्टरों से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अपील, पर्चे पर हिंदी या देवनागरी लिपि में लिखें दवाओं के नाम - September 25, 2026
- लखनऊ में सीएम योगी ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव मेला के पोस्टर और आमंत्रण पत्र का विमोचन, 7 से 10 अक्टूबर तक मथुरा में रहेगा स्वदेशी और संस्कृति का महाकुंभ - September 25, 2026