आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही नक्षत्रशाला और साइंस पार्क का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इसका शिलान्यास 6 नवंबर को प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार करेंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि शाहगंज क्षेत्र में बनने वाला यह नक्षत्रशाला और साइंस पार्क 11,149 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। परियोजना के शिलान्यास के बाद 18 महीनों के भीतर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को 2023 में कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी थी और अब निर्माण कार्य की शुरुआत होने जा रही है। नक्षत्रशाला और साइंस पार्क में हॉल, साइंस वर्कशॉप, पैंट्री, और आधुनिक शौचालय जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह परिसर विद्यार्थियों के लिए विज्ञान, खगोलशास्त्र और तकनीकी शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा। साथ ही, आगरा आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह एक नया आकर्षण होगा, जिससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
परियोजना के तहत 2,006 वर्ग मीटर क्षेत्र में ग्राउंड फ्लोर पर नक्षत्रशाला का निर्माण होगा, जबकि 4,943 वर्ग मीटर में साइंस पार्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा 1,186 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
- आगरा का असलाह लाइसेंस कांड: मोहम्मद जैद और अरशद को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज; अब गिरफ्तारी की तलवार - February 25, 2026
- आगरा में रोंग साइड चले तो खैर नहीं: 24 घंटे में 7 लोगों पर FIR, 6 महीने के लिए जा सकते हैं जेल - February 25, 2026
- आगरा में होली से पहले मिलावटखोरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 क्विंटल से ज्यादा मिल्क केक और बर्फी नष्ट, कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी - February 25, 2026