मुंबई (अनिल बेदाग) : नक्सल प्रभावित और पिछड़े माने जाने वाले गढ़चिरौली जिले में अब बदलाव की बयार बह रही है। “हर घर नौकरी, जीवन भर रोशनी” नामक इस पहल के जरिए नीतू जोशी और उनकी संस्था मियाम चैरिटेबल ट्रस्ट, सुरजागढ़ इस्पात प्रा. लि. के साथ मिलकर सैकड़ों आदिवासी युवाओं की जिंदगी बदलने में जुटी हैं।
वड्दलापेट (तालुका: अहेरी) के दूरदराज क्षेत्र में शुरू की गई इस पहल के अंतर्गत युवाओं को सेना, पुलिस, सीआरपीएफ, वन विभाग जैसी नौकरियों के लिए निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण, शैक्षणिक कोचिंग, डिजिटल शिक्षा, पोषण, और आवागमन की सुविधा दी जा रही है।
नीतू जोशी कहती हैं कि एक सरकारी नौकरी सिर्फ एक युवा का नहीं, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य बदल सकती है। हमारा उद्देश्य हर आदिवासी घर तक यह अवसर पहुंचाना है।”
सुरजागढ़ इस्पात की आर्थिक सहायता और मियाम ट्रस्ट के सामाजिक संकल्प के चलते यह पहल गढ़चिरौली के युवाओं के लिए आशा की किरण बन गई है। यह महज एक योजना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर कदम है।
-up18News
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026