Agra, Uttar Pradesh, India. ताजमहल के शहर आगरा में चातुर्मास कर रहीं परमविदुषी साध्वी वैराग्य निधि महाराज साहब की निश्रा में महावीर इंस्टीट्यूट एनएफएस-1 (नाइन फाइन शाइन मल्टी डायमेंशनल शिविर) और जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ द्वारा आयोजित जैन धार्मिक ज्ञान शिविर शुरू हो गया है। यह शिविर 5 अक्टूबर, 2022 तक चलेगा।
शिविर का शुभारंभ फतेहपुर सीकरी से सांसद और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने परमात्मा महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया। सुनील कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार चौरड़िया, कोलकाता से आए सुबोध जी शाह, प्रशांत पौनिया और प्रदीप लोढ़ा ने भी दीप प्रज्ज्वलित किया। अपने संबोधन में राजकुमार चाहर ने कहा कि दादाबाड़ी को बचाने में स्व. अशोक जैन सीए ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जैन धर्म दुनिया की सेवा करने का काम कर रहा है। मैं भी शिक्षार्थी बनकर पवित्रता को निभाते हुए चलना चाहता हूँ। जैन धर्म के मार्ग पर चलने की पूरी कोशिश करूंगा, ऐसा संकल्प लेकर जा रहा हूँ।

साध्वी वैराग्य निधि महाराज ने कहा कि व्यक्ति का नहीं, व्यक्तित्व का महत्व होतो है। व्यक्ति अनुपस्थित रहता है लेकिन उसका व्यक्तित्व मनोमस्तिष्क में रहता है। आदर्श व्यक्ति के गुणों का आकर्षण, गुणों की अंतरहृदय से अनुमोदना, हमारे अंतरमन में गुणों के तपन व वर्धन का कारण बनता है

श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि आज शिविर के विषय जैन सेलिब्रिटीज पर साध्वी वैराग्य निधि महाराज साहब द्वारा पूछे गए 10 प्रश्नों का सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। शिविर में समय पर आने 5 श्रद्धालु भी पुरस्कृत किए गए। 27 सितम्बर के शिविर का विषय है- विधि की निधि। समय है- प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक। 9:15 बजे के बाद आने वाले श्रद्धालु शिविर में उपस्थित रह सकते हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं माने जाएंगे।

इस अवसर पर कमल चंद जैन, बृजेंद्र लोढ़ा, गौरव, आयुष, सुनील ललवानी, दिनेश, मनीष गादिया, राजीव पाटनी, संजय चौरड़िया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात: शिकारपुर इलाके में किसान की निर्मम हत्या, घर के पास सड़क पर मिला शव और कटी हुई टांग - September 18, 2026
- राधा रानी के इन 28 दिव्य नामों में छिपा है अटूट आस्था का रहस्य: जानिए क्या है इनके स्मरण का धार्मिक और पौराणिक महत्व - September 18, 2026
- कानपुर में खुले सीवर के गड्ढे में बाइक समेत गिरा डिलीवरी बॉय, नाक की हड्डी टूटी; हादसे की सीसीटीवी फुटेज वायरल - September 18, 2026