झारखंड में सियासी सरगर्मी के बीच चंपई सोरेन के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन के एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात कर राजभवन से बाहर निकलने के बाद चंपई सोरेन ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल नई सरकार गठन को लेकर जल्द ही फैसला लेंगे। चंपई सोरेन ने बताया कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की ओर से जल्द फैसला लेने का भरोसा दिलाया गया।
‘इंडिया’ गठबंधन विधायकों की ओर से एकता प्रदर्शित
इंडिया गठबंधन की ओर से 43 विधायकों की एकजुटता को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी और माले विधायक राजभवन जाकर शक्ति प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन राज्यपाल से अनुमति नहीं मिलने पर गठबंधन की ओर से वीडियो जारी कर एकता प्रदर्शित की गई।
गठबंधन की ओर से दावा किया गया है कि चंपई सोरेन को एलायंस के सभी 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वीडियो जारी कर दावा किया गया है कि राज्यपाल को दिए गए समर्थन पत्र में हस्ताक्षर करने वाले सभी विधायक उपस्थित हैं।
-एजेंसी
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026
- ”पापा ने मुझे इस काबिल बनाया”: बेटी शालिनी सिंह ने जन्मदिन से पहले पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उपहार में सौंपा हेलीपैड - November 2, 2026