Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय पुस्तक मेला 2023 एवं साहित्यिक उत्सव के पांचवें दिन जीआईसी ग्राउंड में कई कार्यक्रम हुए। पहले सत्र में साहित्यिक मंच पर बच्चों ने कई प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। विभिन्न संस्थाओं के बच्चों ने प्रस्तुतियों के बाद पुस्तक मेले का अवलोकन कर कई पुस्तकों के बारे में गहनता से जानकारी ली। आगरा शहर के तीन प्रसिद्ध चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि शहर के जाने-माने सर्जन डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मुनीश्वर गुप्ता और बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश भाटिया का संस्था अध्यक्ष डॉ. विनोद महेश्वरी, सचिव दीपक सरीन, कोषाध्यक्ष श्रुति सिन्हा के साथ समिति पदाधिकारियों ने सम्मान किया। इस मौके पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
अक्षरा साहित्यिक अकादमी के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले में समिति की उपाध्यक्ष डॉ. वत्सला प्रभाकर, सचिव दीपक सिंह सरीन, सह सचिव शीला बहल, आरके कपूर, श्वेता अग्निहोत्री आदि ने अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए कार्यक्रमों में आए अतिथियों का स्वागत किया।
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिले संघ प्रमुख भागवत, आध्यात्मिक चर्चा हुई
- शुभ मुहूर्त में अमंगल: वृंदावन में उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद धूं-धूं कर जला होटल, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू, 3 लोग झुलसे - February 11, 2026
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026