Hathras, Uttar pradesh, India. नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की निदेशक अलका सिंह को आगरा की विलुप्त होती लोक नाट्य विधा “भगत” के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान पर ‘पं. नथाराम गौड़ लोक साहित्य शोध संस्थान हाथरस’ ने “पं.गौरीशंकर गौड़ भगत सांगीत रत्न सम्मान 2021” से नवाजा है।

अलका सिंह अव्यावसायिक रंगमंच के क्षेत्र में लगातार पिछले 20 वर्षों से निर्देशन एवं अभिनय के क्षेत्र में कार्यरत हैं एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कला साधना के कारण पहचान बना चुकी हैं। इसी श्रृंखला में लोक नाट्य विधा “भगत” में भी पिछले सात वर्षों से मुख्य भूमिकाओं को मंच पर जीवंत कर चुकी हैं। उन्हें भारत सरकार से इसी विधा में जूनियर आर्टिस्ट फेलोशिप भी प्राप्त हुई है।

लोक नाट्य विधा भगत के संवर्धन के कार्यों में योगदान पर मकर संक्रांति एवं संगीत शिरोमणि हिन्दी भूषण पं.नथाराम शर्मा गौड़ की 149वीं जयंती के अवसर पर श्याम प्रेस परिसर में आयोजित कृतज्ञता अनुष्ठान के दौरान ‘भगत सांगीत की उदीयमान लोकनाट्य निर्देशक’ अलका सिंह को यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती शशिबाला गौड़, महासचिव डॉ. खेमचंद यदुवंशी, ख़लीफा एस.एस.अग्रवाल, सिने अभिनेता अष्टभुजा मिश्र, सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. बीरेंद्र कुमार चंद्र सखि एवं नृत्यांगना दीपाली सिंह ने संयुक्त रूप से दिया ।
- Πληρωμές Μπόνους Twin Casino και Εξυπηρέτηση Πελατών στην Ελλάδα - October 18, 2026
- Herospin Casino – Safe Regulated and Adored in Australia - October 17, 2026
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026