इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 27 मई: सुखदेव भक्ति फाउंडेशन के संस्थापक श्री सुखदेव गेहलोत जी के मार्गदर्शन में बिजलपुर धाम, इंदौर में एक दिव्य और अद्वितीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 27 अप्रैल 2025 से किया गया है। इस आयोजन में शिवलिंग का अखंड महारुद्राभिषेक किया जा रहा है, जो विशेष रूप से सरसों के तेल से हो रहा है। यह आयोजन अनिश्चितकालीन है और निरंतर चल रहा है।
इस पावन अनुष्ठान का नेतृत्व श्रेष्ठ विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया जा रहा है। प्रत्येक दिन देश भर से पधारने वाले संत, महात्मा और साधुजन इस आयोजन की दिव्यता को और भी समृद्ध बना रहे हैं।
सुखदेव भक्ति फाउंडेशन, जो कि बिजलपुर धाम में स्थित है, सदैव धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय रहता है। फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों का सफल आयोजन किया जाता है, जिससे जनमानस को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
यह आयोजन अपनी तरह का एक अनूठा और अलौकिक अनुभव है, जो श्रद्धालुओं को भगवान शिव की कृपा के साक्षात अनुभव से जोड़ता है। सरसों के तेल से रुद्राभिषेक की यह परंपरा अत्यंत दुर्लभ है
सुखदेव भक्ति फाउंडेशन से जुड़े रहने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज @sukhdevbhakti को फॉलो करें, जहाँ आपको आयोजन से जुड़ी ताज़ा जानकारियाँ, लाइव अपडेट्स, और भविष्य के धार्मिक कार्यक्रमों की सूचना मिलती रहेगी। महारुद्राभिषेक जानकारी: maharudrabhishek
- टीबी उन्मूलन में आगरा बना ‘मिसाल’: 101% लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास, 98% उपचार सफलता दर के साथ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धि - June 6, 2026
- आगरा: वजीरपुरा के प्राचीन सीताराम मंदिर में गूंजेगा श्रीमद्भागवत का पावन ज्ञान, पितरों की स्मृति को समर्पित होगी सात दिवसीय ईश्वरीय महागाथा - June 6, 2026
- आगरा कॉलेज में ‘हरित संकल्प’: विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसएस और एनसीसी ने चलाया संरक्षण अभियान, 5000 पौधे रोपने का लिया प्रण - June 6, 2026