Kanpur, (Uttar Pradesh, India)। यूपी के कानपुर में डीएसपी सहित आठ पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। गौरतलब है कि विकास को लेकर एसटीएफ की गाड़ियां कानपुर जा रहीं थी।

एसटीएफ के काफिले की गाड़ी पलटी
गुरुवार शाम को एसटीएफ की गाड़ियां विकास को लेकर एमपी से यूपी के लिए निकली थी। शुक्रवार को जिस गाड़ी में विकास था, वो हादसे का शिकार हो गई। बर्रा थाना क्षेत्र के पास गाड़ी पलटने के बाद विकास मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था।

घटना स्थल पर चली गोलियां
जानकारी के अनुसार गाड़ी पलटने के बाद विकास पुलिस के हथियार लेकर भाग रहा था। इसी दौरान विकास के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसके बाद विकास दुबे को अस्पताल ले जाया गया। एसपी पश्चिम डॉ अनिल कुमार ने विकास दुबे की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कई कर्मी भी घायल हैं।

मुख्यमंत्री करेंगे प्रेसवार्ता
इस मामले को लेकर कुछ देर बाद मुख्यमंत्री भी प्रेसवार्ता कर सकते हैं। घटना के बाद से वह काफी नाराज चल रहे थे और जल्द ही आरोपित को पकड़ने के निर्देश दिए थे। आरोपित को पकड़ने के लिये 40 से ज्यादा पुलिस टीम और एसटीएफ लगी थी।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026