Agra, Uttar Pradesh, India. बिहार के मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते हुए शांत और निःशस्त्र भक्तों पर लाठीचार्ज को लेकर विश्व हिन्दू परिषद की आपातकालीन बैठक हुई। इसमें घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए मांग की है कि संबंधित पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को निलंबित किया जाए।
चुनाव प्रभावित करने का षड्यंत्र
विश्व हिन्दू परिषद के सह सम्पर्क प्रमुख आशीष आर्य ने कहा कि पुलिस ने भक्तों को घेकर निर्मम लाठीचार्ज किया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आक्रोश जताते हुए कहा कि यह घटना स्थानीय प्रशासन के द्वारा चुनाव को प्रभावित करने का षड्यंत्र भी हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि तत्काल संबंधित पुलिस प्रशासन अधिकारियों को निलंबित किया जाए। मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने पूरे परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग एवं भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की है।
बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
श्री आर्य ने कहा कि हिन्दू विरोधी कुछ अधिकारी आज भी प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में भगवान के भक्तों पर हमला करवा रहे हैं, जिनको बख्शा नहीं जाएगा। हिन्दू शांति सद्भावना के साथ जीना चाहता है। कुछ लोग हिन्दू धर्म पर हमला करके उनको डराना चाहते हैं जो कि कभी डरने वाले नहीं हैं।

कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता अनुराग गुप्ता ने की। घटना को लेकर समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। मांग की कि मुंगेर के दोषी अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई हो। बैठक में पूर्वी उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, चीकू तोमर, रवि तोमर, बॉबी धाकरे, बंटी ठाकुर, सचिन सिकरवार, डम्पी बजरंगी, प्रशान्त वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- Chat-Moderation-Standards in Cleopatra Slot(s) in Deutschland - October 9, 2026
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Gaming Adventure Enhanced by Duck Hunters Slot - October 8, 2026