आगरा मण्डल व्यापार संगठन के आग्रह पर साप्ताहिक बंदी खत्म करने का आदेश
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा मण्डल व्यापार संगठन ने दीपावली तक साप्ताहिक बंदी खत्म करने की जिलाधिकारी से मांग की थी। इस संबंध में एक पत्र जिलाधिकारी को लिखा था। उसी पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने साप्ताहिक बंदी खत्म कर दी है। आगरा मण्डल व्यापार संगठन एवं उसकी सहयोगी संस्था आगरा पुली एवं कृषि यंत्र निर्माता एसोसियेशन, आगरा स्वीट्स मैन्यू. एसोसियेशन एवं विद्युत उपभोक्ता कल्याण समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया है।
बाजार में भीड़ नहीं उमड़ेगी
संगठन के व्यापारी नेताओं ने कहा है कि साप्ताहिक बंदी खत्म करने से शहर के छोटे-बड़े दुकानदारों को इस दीपावली के पावन पर्व पर बहुत ही आर्थिक राहत महसूस होगी। पिछले कुछ माह से कोरोना महामारी के कारण उनको काफी आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा है। साप्ताहिक बंदी की वजह से यातायात की व्यवस्था भी सुधरेगी क्योंकि अब हर रोज बाजार खुलने से एकदक भीड़ भी नहीं उमड़ेगी।
इन्होंने किया आभार प्रकट
धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में संगठन के गोविन्द अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह, चरनजीत थापर, पवन बंसल, विकास मोहन बंसल, महेन्द्र सिंह जैन, राजकुमार भगत, विनोद अग्रवाल, जय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अखिल बंसल, दिनेश चन्द अग्रवाल, प्रदीप लूथरा, भगवान दास अग्रवाल (दवाई वाले), नवल किशोर सोनी, चरनजीत टिम्मा, राजेश गुप्ता, अनिल मित्तल, दर्शन थवानी, हरीकिशन पिप्पल, हिमान्शु सचदेवा, किशन कुमार गोयल, त्रिलोक चन्द शर्मा, डी.के. जैन, अनिल कुमार शर्मा आदि हैं।

- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026