काफी समय से बीमार चल रहे मशहूर शायर मुनव्वर राना की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार अगले कुछ दिनों का समय राणा के लिए काफी अहम साबित होगा।
मुनव्वर की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब है। इससे पहले मई में भी डायलिसिस के दौरान पेट में दर्द था तो डॉक्टर ने एडमिट कर लिया। उस वक्त सीटी स्कैन में गॉल ब्लैडर में समस्या की बात सामने आई। सर्जरी के बाद भी समस्या बनी रही। तबीयत में खास सुधार नहीं होता नजर आ रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं।
हिंदी, अवधी, उर्दू के शायर और कवि मुनव्वर राणा की रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। हालांकि देश में असहिष्णुता का आरोप लगाते हुए उन्होंने अवॉर्ड वापस लौटा दिया था।
-एजेंसी
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026