जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ ज़िले में एक निजी वाहन में धमाके से 3 जवान घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है.
आईजीपी कश्मीर ने कहा है कि धमाके की वजह ग्रेनेड-आईईडी है या फिर बैटरी की दिक्क़त, ये जाँच की जा रही है और जल्द ही इसका कारण साझा किया जाएगा.
धमाके के बाद इलाके की घेराबंदी कर ली गई और तलाशी जारी है. घायल सैनिकों को पहले ज़िला अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है. यहां दो सैनिकों की स्थिति स्थिर है, जबकि एक की हालत गंभीर है.
इससे पहले शोपियां में ही आतंकवादियों ने फ़ारूक अहमद शेख़ नाम के एक नागरिक पर फ़ायरिंग की थी. शेख़ को पैर में चोट आने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- जनकपुरी महोत्सव में ‘हेल्प आगरा’ की एंबुलेंस बनी देवदूत: समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई पीड़ित की जान - October 9, 2026
- ‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, CEC के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी - October 9, 2026
- ‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, CEC के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी - October 9, 2026