Aligarh, Uttar Pradesh, India. मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में जिन मंदिर के 11वें वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में तीर्थधाम मंगलायतन के निदेशक पंडित सुधीर शास्त्री के नेतृत्व में विद्वानों एवं विदुषियों द्वारा पूजन एवं विधान किया गया।
मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह एवं मानविकी संकाय के डीन प्रो. जयंतीलाल जैन ने विधान का शुभारंभ कराया। इस दौरान पंडित सुधीर शास्त्री द्वारा ज्ञानवर्धक जानकारियां दी गयी। आयोजन एमयूएससी के तत्वधान में हुआ।

आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राजपूत, मयंक जैन, जितेंद्र शर्मा और सीपी खन्ना का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रो. सिद्धार्थ जैन ने आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं में आशीष, विभव, नमन, रिया, अंशिका, अभिनव ऋषभ आदि का सहयोग रहा।
- यूपीडा के लिंक एक्सप्रेसवे टेंडर आवंटन पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला; कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकार सरकार को घेरा - November 10, 2026
- अखिलेश यादव के संभावित अयोध्या दौरे पर गरमाई यूपी की सियासत; बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— ’12 नहीं, 6 दिसंबर को जाएँ और माँगे माफी’ - November 10, 2026
- अदा शर्मा की मराठी कविता ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, खूंखार भेड़िये के शाकाहारी बनने की अनोखी कहानी छाई - November 10, 2026