Agra, Uttar Pradesh, India. शास्त्रीपुरम जनसेवा समिति, आगरा (पंजीकृत) का शपथ ग्रहण समारोह होटल पीएल पैलेस में हुआ। समिति के संरक्षक और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महापौर नवीन जैन शास्त्रीपुरम का विकास कर रहे हैं, वे भी हर तरह से सहयोग करेंगे। शास्त्रीपुरम मेरे लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

मंजू वार्ष्णेय पार्षद (अध्यक्ष), डॉ. भानु प्रताप सिंह (सचिव), देवेन्द्र सिंह परमार (कोषाध्यक्ष), दाऊदयाल गुप्ता (उपाध्यक्ष), डॉ. रवीन्द्र सिंह शर्मा (उपाध्यक्ष), भजनलाल प्रधान (उपाध्यक्ष), किशन सिंह चाहर (उपाध्यक्ष), राजवीर सिंह (संयुक्त सचिव), सुनील शर्मा (संगठन सचिव), जयप्रकाश चाहर (सह संगठन सचिव), डॉ. लाखन सिंह (सह सचिव), आदित्य गौतम, मनोज शर्मा, वीरेन्द्र वार्ष्णेय, अभयपाल सिंह, डॉ. पवन कुमार, हर्ष आसनानी, बुद्धि सिंह, मुन्नालाल राजपूत, मुकेश ज्वैलर्स, तरुण कुमार ने सदस्य के रूप में शपथ ली। सांसद चाहर के साथ महापौर नवीन जैन और एमएलसी विजय शिवहरे भी समिति के संरक्षक हैं। कमलेश जाटव पार्षद विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। सांसद चाहर का स्वागत भी किया गया।


- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026