मोगरे के फूल कई मायनों में फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण सदियों से ही इसका उपयोग किया जाता है।
खासतौर से एशियाई और पूर्वी संस्कृतियों में लंबे समय से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। मोगरे की अनोखी खुशबू हर किसी को प्रभावित करती है।
यह फूल बालों और चेहरे के लिए बेहद लाभकारी है। यह न सिर्फ डियोड्रेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है बल्कि त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। मोगरे की खुशबू मूड को बेहतर बनाती है और दिमाग को तरोताजा रखती है।
नेचुरल डियोड्रेंट
मोगरे का इस्तेमाल ऑयल के रूप में किया जाता है। इसमें कीटोन की सांद्रता कम होती है। यह सौम्य और सुगंधित खुशबू प्रदान करता है और नेचुरल डियोड्रेंट का काम करता है।
स्किन को टोन करे
स्ट्रेच मार्क और दाग-धब्बे को दूर करने के लिए मोगरे के तेल को पेट्रोलियम जेली और नारियल तेल के साथ उपयोग करना फायदेमंद होता है। यह ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा देता है और त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखता है।
त्वचा को रखे सॉफ्ट
कोमल और मुलायम त्वचा के लिए मोगरे का तेल फायदेमंद है। पानी में कुछ बूंद मोगरे के तेल की मिलाकर नहाने से त्वचा मुलायम होती है। इस तेल में एलोवेरा मिलाकर लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है।
स्किन प्रॉब्लम करे दूर
मोगरे की चाय घाव और खरोंच को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा मोगरे का तेल रैशेज, सनबर्न और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है।
स्कैल्प को करे मॉश्चराइज
स्कैल्प हेल्दी होने पर बाल अपने आप स्वस्थ और मजबूत होते हैं। जैस्मीन के रस में नारियल तेल, बादाम का तेल या जोजोबा ऑयल मिलाकर लगाने से बालों में नमी बनी रहती है और रूसी एवं टूटते बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
इस तरह जैस्मीन त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। जैस्मीन का अर्क, फूल और ऑयल का उपयोग हेल्दी बालों के लिए किया जा सकता है।
नेचुरल कंडीशनर के रूप में
10-15 मोगरे के फूल को पानी में भिगोकर पानी बनाएं। इस पानी से बालों को धोने से बाल मुलायम होते हैं। इस पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर शैंपू और कंडीशनर के रुप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा बालों में इसका तेल लगाने से बाल घुंघराले होते हैं।
बालों को बनाए मजबूत
मोगरे की पत्तियों का रस बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही बालों को टूटने और झड़ने से बचाता है। इसकी ताजी पत्तियों के रस को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बाल लंबे, घने और मोटे होते हैं।
-एजेंसियां
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026