Agra, Uttar Pradesh, India. एत्मादपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामप्रताप सिंह चौहान खुश नहीं है। उन्हें पीड़ा है इस बात की कि जिसे चुनाव में 47 हजार वोटों से हराया, उसे पार्टी में शामिल कर लिया और बताया तक नहीं। ‘हमसे कोई चर्चा नहीं की। मुझसे बात तो कर लेते। आजादी के बाद पहली बार एत्मादपुर सीट पर भाजपा को जीत दिलाई। तीन दिन पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल से बात हुई थी। सब ठीक था। रातोंरात क्या हो गया, कुछ समझ नहीं आ रहा है। स्वतंत्र देव सिंह बड़े भाई की तरह हैं। बाहर वाले मेरे घर में आकर धक्का देकर निकालें या जबरन घर में घुस जाएं तो क्या करूंगा? देखता हूँ क्या होता है?’ उल्लेखनीय है कि रामप्रताप सिंह चौहान के चिरप्रतिद्वंद्वी डॉ. धर्मपाल सिंह ने दिल्ली में भाजपा कार्यालय पर कमल थाम लिया है। चर्चा है कि उन्हें एत्मादपुर से पार्टी टिकट दे सकती है। वे बसपा से कांग्रेर, फिर सपा में और अब भाजपा में शामिल हुए हैं।
विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने भावनात्मक बात कही– भाजपा मेरी मां है। मां से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं कुछ लोग। पार्टी के प्रति मेरे परिवार की त्याग और तरस्या है। कष्ट है। दुखी हूँ। पार्टी के झंडे में लिपटकर जाना चाहता हूँ लेकिन अब जो स्थिति बन रही हैं, वो देख रहा हूँ। कष्ट है कि बात नहीं की। कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि रामप्रताप यहां रहे। मेरे पिताजी 1948 में जेल गए। इमरजेंसी में जेल गए। 1990 में मैं जेल गया। मेहनत करें मूल कार्यकर्ता और मजा लेने आएं कल तक योगी जी-मोदीजी को गाली देने वाले। मेरे समर्थकों को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है कि झगड़ा करें। पार्टी नेताओं से बातचीत का इंतजार कर रहा हूँ। वेट एंड वॉच की स्थिति है। संगठन का क्या निर्देश है मिलता है, उसके बाद देखूँगा क्या करना है।
यह ‘धर्म’ और ‘राम’ के बीच जंग, डॉ. धर्मपाल सिंह को भाजपा में लेने की मजबूरी, पढ़िए अंदर की बात
उन्होंने कहा- मेरे बारे में कहा जा रहा है कि सर्वे में रिपोर्ट ठीक नहीं थी। मैंने सर्वे वालों से बात की। सब ठीक बता रहे हैं। मैं भ्रष्ट नहीं हूँ। जहां तक क्षेत्र के विकास की बात है तो कई सौ गुना विकास कराया है। इसके बाद भी मैं खराब कैसे हो गया, पार्टी को सींचने वाला कार्यकर्ता खराब कैसे हो सकता है। भीषण सर्दी में बाइकों पर मेरे घर पर हजारों कर्यकर्ता आ गए। सब पूछ रहे हैं कि अचानक क्या हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं पर कमेंटबाजी की जा रही है। क्षेत्र में मेरे समर्थकों को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि बवाल हो सके। मैं यह नहीं झेल सकता हूँ। दो दिन बाद मैं अपने समर्थकों से बात करूँगा, फिर देखते हैं क्या होता है। मेरे समर्थक छोटे या बड़े भाई की तरह हैं। क्षेत्र के लोग भी मुझे विधायक नहीं अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।
Join us on telegram
join us on Whatsapp
https://chat.whatsapp.com/JpXu25ODljwCpndB013lCP
Subscribe our You tube channel
https://www.youtube.com/channel/UCO1duqT4gk67fE57bWOJD6g
Facebook page
https://www.facebook.com/livestorytime
Follow us on Instagram
https://www.instagram.com/livestorytimeagra/
Follow us on Twitter
https://twitter.com/LiveStoryTime1
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026