Agra, Uttar Pradesh, India. बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की यात्रा के बाद अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह। आगरा जिले में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक रहे हैं। वे जितने धाकड़ हैं उतने ही विन्रम भी हैं। उनके साथ समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी और सिरसागंज सीट से विधायक हरिओम यादव भी भाजपाई बन गए हैं। चर्चा है कि दोनों पूर्व विधायकों को भाजपा ने विधानसभा चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया है। एत्मादपुर से भाजपा विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के समर्थक नाराज हैं। उन्होंने भाजपा के बृज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पहुंचकर हंगामा किया। विधायक राम प्रताप सिंह चौहान की पीड़ा है कि उनका फोन बड़े नेता नहीं उठा रहे हैं। अब मुख्य रूप से ‘धर्म’ और ‘राम’ में संघर्ष। है। देखते हैं कौन विजेता बनता है।
चुनाव आते हैं तो आयाराम-गयाराम शुरू हो जाते हैं। डॉ. धर्मपाल और हरिओम यादव के साथ सहारनपुर जनपद के बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी भी भाजपा में शामिल हुए हैं। ये तीनों नेता दिल्ली में भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी के बड़े नेताओं ने विधिवत सदस्यता दिलाई। तीनों नेताओं में दो विधायक और एक पूर्व विधायक हैं। इनकी महत्ता का इंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा दिल्ली पहुंचे। माना जा रहा है कि डॉ. धर्मपाल सिंह को एत्मादपुर और हरिओम यादव को सिरसागंज सीट से भाजपा चुनाव लड़ा सकती है। जानकारों का कहना है कि कोई यूं ही पार्टी नहीं छोड़ता है। कुछ न कुछ वादा लिया ही जाता है।
हमने रामप्रताप सिंह चौहान से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हमें जानकारी इतनी मिली है कि डॉ. धर्मपाल सिंह के भाजपा में आने से वे हताश और निराश हैं। उन्हें ताज्जुब भी है। उनकी उपेक्षा भी की जा रही है। यह स्वीकार किया कि पार्टी नेता फोन नहीं उठा रहे हैं। रामप्रताप सिंह के समर्थक चुप नहीं हैं। इस्तीफा देने का ऐलान कर रहे हैं। पार्टी नेता जानते हैं कि दो-चार दिन फूँ-फांय करेंगे फिर चुप हो जाएंगे। वैसे भी भाजपा अब इतनी बड़ी पार्टी हो गई है कि उसे अपने कार्यकर्ताओं की खास चिन्ता नहीं रहती है। भाजपा का लक्ष्य एक ही है यूपी में फिर से सत्तासीन होना और इसके लिए जिताऊ उम्मीदवार को चुनाव लड़ाना।
बता दें कि एत्मादपुर से राम प्रताप सिंह चौहान 2012 का चुनाव हार गए थे। 2017 में भाजपा ने उन पर फिर दांव लगाया और शानदार जीत हासिल की। 2017 में तो नरेन्द्र मोदी के नाम की आंधी थी। इसके बाद भी डॉ. धर्मपाल सिंह 90 हजार से अधिक वोट लेकर आए थे। यह ठीक है कि उनके साथ बसपा का बेस वोट था लेकिन 90 हजार वोट तो नहीं हैं। माना जा रहा है कि इसी कारण डॉ. धर्मपाल सिंह को पार्टी में शामिल किया गया है। उन्हें एत्मादपुर से ही चुनाव लड़ाया जाएगा, ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। जल्दी ही पार्टी पत्ते खोलेगी।
विधानसभा क्षेत्र एत्मादपुरः 2017 का चुनाव परिणाम
प्रत्याशी, पार्टी, मिले वोट
रामप्रताप सिंह चौहान, भाजपा, 1,37,381
डॉ. धर्मपाल सिंह, बसपा, 90,126
राजबेटी, सपा, 43,926
विधानसभा क्षेत्र एत्मादपुरः 2012 का चुनाव परिणाम
प्रत्याशी, पार्टी, मिले वोट
डॉ. धर्मपाल सिंह, बसपा, 79,982
डॉ. प्रेम सिंह बघेल, सपा, 71,478
रामप्रताप सिंह चौहान, भाजपा, 50,098
Join us on telegram
join us on Whatsapp
https://chat.whatsapp.com/JpXu25ODljwCpndB013lCP
Subscribe our You tube channel
https://www.youtube.com/channel/UCO1duqT4gk67fE57bWOJD6g
Facebook page
https://www.facebook.com/livestorytime
Follow us on Instagram
https://www.instagram.com/livestorytimeagra/
Follow us on Twitter
https://twitter.com/LiveStoryTime1
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026