Shivpuri, Madhya Pradesh, India. मध्य प्रदेश में 3 नवंबर को होने वाले अब तक के सबसे बड़े उपचुनाव में जिन 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें ग्वालियर-चंबल संभाग की गुना संसदीय सीट के शिवपुरी जिले की करैरा और पोहरी विधानसभा सीट भी है। शिवपुरी जिले की करैरा और पोहरी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय वंचित पार्टी के प्रत्याशियों ने चुनाव के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव का कहना है कि हम धनबल और बाहुबल का मुकाबला जनबल से कर रहे हैं। इसलिए चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे।
महिलाओं ने भी किया संपर्क
करैरा में पार्टी के प्रत्याशी महेश खटीक ने जनता के बीच जाकर मतदाताओं से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में 3 नवंबर को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिह्न के बटन को ईवीएम में दबाकर विजय बनाने की अपील की है। महिलाओं ने भी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए आम जनता से जनसंपर्क किया।

इतिहास
करैरा वही विधानसभा सीट है जहां पहली बार चुनाव लड़ते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी और अब तक उनके जीत के अंतर को यहां पर कोई भी प्रत्याशी छू नहीं पाया है। करैरा विधानसभा सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के वर्चस्व वाली सीटों में से एक है। 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के जसवंत जाटव चुनाव जीते थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उन्होंने भी कांग्रेस का हाथ बीजेपी का दामन थाम लिया था और विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। इसी कारण से करैरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हा रहा है। 1967 के चुनाव में भारतीय जनसंघ पार्टी की राजमाता विजयराजे सिंधिया इस सीट पर बतौर उम्मीदवार मैदान में उतरी थीं और उन्होंने दस साल से सीट से विधायक कांग्रेस के गौतम शर्मा को रिकॉर्ड 36188 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। तब राजमाता को चुनाव में 73.58 फीसदी वोट हासिल हुए थे। 1967 के चुनाव के बाद से अब तक सीट पर 11 चुनाव हो चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी प्रत्याशी राजमाता के विजयी अंतर के आसपास भी नहीं फटक पाया है।
करैरा से प्रत्याशी
जसवंत सिंह जाटव भाजपा
प्रागीलाल जाटव कांग्रेस
दिनेश परिहार सपा
बसपा से राजेन्द्र जाटव
महेश खटीक राष्ट्रीय वंचित पार्टी
कुल वोटरः 2,41,445
2018 में जसवंत सिंह जाटव 64201 वोट लेकर विजेता रहे। भाजपा के राजकुमार खटीक 49,377 लेकर दूसरे और बसपा के प्रागीलाल जाटव 40,026 लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

पोहरी में कड़ा मुकाबला
पोहरी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय वंचित पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट विनोद धाकड़ ने पोहरी, बैराड़ और छारच में अपने समर्थकों के साथ रोड शो किया। पोहरी में विनोद धाकड़ ने एक नुक्कड़ जनसभा को भी संबोधित किया। विनोद धाकड़ ने कहा कि मैं राष्ट्रीय वंचित पार्टी की तरफ से उम्मीदवार हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि आपका विश्वास और समर्थन मुझे मिलेगा तो मैं पूरे विधानसभा क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त कर दूंगा। विनोद ने कहा कि मैं अपने किसान भाइयों को विश्वास दिलाता हूं कि वह दिन हो या रात कभी भी अपने खेतों पर बिना किसी डर और भय के जा सकेंगे। विनोद ने कहा कि मैं कानून का जानकार हूं। पढ़ा-लिखा हूं और खुद भी किसान हूं। मैं आप सबको यह विश्वास दिलाता हूं कि अन्याय नहीं होने दूंगा। विनोद ने विश्वास दिलाया कि मैं युवाओं को उच्च शिक्षा और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का भी प्रयास करूंगा।
मंत्री से भिड़ा राष्ट्रीय वंचित पार्टी प्रत्याशी
पोहरी में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शिवराज सरकार के मंत्री सुरेश धाकड़ और कांग्रेस की तरफ से हरि बल्लभ शुक्ला, बहुजन समाज पार्टी की तरफ से कैलाश कुशवाह और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी गिर्राज सिंह दुलहरा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी पालम रावत भी चुनावी जंग में शामिल है। मंत्री से मुकाबला होने के कारण राष्ट्रीय वंचित पार्टी का प्रत्याशी उत्साहित है। पोहरा सीट पर सबसे ज्यादा संख्या धाकड़ जाति के वोटरों की है। दूसरे नंबर पर ब्राह्मण मतदाता है। यही कारण है कि अगर पिछले 10 चुनावों की हम बात करें तो 5 बार धाकड़ और 5 बार ब्राह्मण जाति से विधायक यहां चुना गया। पिछला चुनाव कांग्रेस की टिकट पर सुरेश धाकड़ ने जीता था।
जातिगत समीकरण
इस सीट पर कुल मतदाता 2 लाख 15 हजार 517
धाकड़ जाति के मतदाता- 50 हजार
ब्राह्मण जाति के मतदाता- 35 हजार
आदिवासी जाति के – 30 हजार मतदाता
जाटव जाति के मतदाता – 20 हजार
कुशवाह जाति के मतदाता- 20 हजार
यादव जाति के मतदाता- 12 हजार
रावत जाति के मतदाता- 10 हजार

कांग्रेस विधायक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस कारण चुनाव हो रहे हैं। 2018 विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर सुरेश राठखेड़ा ने यहां 60,654 मतों से जीता था। बसपा के प्रत्याशी कैलाश कुशवाहा 52736 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा के प्रहलाद भारती यहां तीसरे स्थान पर रहे थे।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026