Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार के उत्तर प्रदेश के आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना सम्बन्धी प्रयास जारी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर और पर्व महापौर नवीन जैन को उनके आवास पर सौंपा। ज्ञापन में उल्लिखित विषय पर विस्तार से चर्चा की।
डॉ. नरवार ने बताया कि पिछले 23 वर्षों से इस अभियान को गति दी जा रही है। यह प्रकरण क्षेत्रीय जनता के व्यापक हितों से जुड़ा हुआ है। सांसद श्री राजकुमार चाहर और पूर्व महापौर नवीन जैन ने महसूस किया कि आगरा में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की अत्यन्त आवश्यकता है। उन्होंने डॉ. नरवार के प्रयासों को सराहा तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।
सांसद ने पत्र में लिखा है कि आगरा में यू.पी. बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए अब तक दो बार प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। आगरा के बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, झांसी, जालौन, ललितपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, औरेया, कन्नौज आदि 15 जनपदों को शामिल करने की बात कही है।
मुख्यमंत्री से आगरा में यू0पी0 बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना हेतु समुचित कार्यवाही के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026