Agra, Uttar Pradesh, India. शनिवार को महापौर कैम्प कार्यालय का नजारा पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग कैंप कार्यालय पर जुटने लगे। जैसे ही महापौर नवीन जैन कैंप कार्यालय में पहुंचे तो ब्राह्मण समाज के लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर तकरीबन 2:00 बजे तक चलता रहा। एक के बाद एक ब्राह्मण समाज के तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों व समाज के प्रबुद्धजन महापौर नवीन जैन का साफा पहनाकर और बुके भेंट कर स्वागत सत्कार करते रहे। घंटों तक कैम्प कार्यालय महर्षि परशुराम के जयकारों से गूंजता रहा।
शहीद नगर 100 फुटा रोड पर भगवान परशुराम जी की मूर्ति लगाए जाने व कैला देवी चौराहा आवास विकास पर भगवान परशुराम का शस्त्र फरसा की स्थापना व चौराहे का नाम परशुराम चौक रखे जाने संबंधी प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी द्वारा पारित किए जाने से पार्षद सुषमा जैन के नेतृत्व में आवास विकास के ब्राह्मण बंधुओं ने महापौर को फरसा भेंटकर सम्मानित किया।
इसके अलावा भगवान परशुराम शोभायात्रा एवं क्षेत्रीय विकास समिति और ब्राह्मण महासभा आगरा के पदाधिकारियों ने भी भारी संख्या में महापौर कैंप कार्यालय पहुंच महापौर नवीन जैन का फूल मालाओं से बारिश कर व फरसा भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान परशुराम चौक समिति के गिरजा शंकर शर्मा, कुलदीप शर्मा ने महापौर से कहा कि इतिहास में पहली बार आगरा की धरती पर अगर किसी जनप्रतिनिधि ने ब्राह्मण समाज के उत्थान वह उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है तो वह आप हैं।
भाजपा नेता जितेंद्र भारद्वाज, ममता शर्मा, राधा शर्मा ने महापौर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके प्रयास से आगरा की धरती पर पहली बार भगवान परशुराम की मूर्ति और उनका सत्र फरसा दोनों स्थापित होने जा रहे हैं, जिससे ब्राह्मण समाज का मान और गौरव बढ़ेगा।
ब्राह्मण महासभा आगरा के जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे आगरा शहर में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने के लिए प्रयासरत थे लेकिन किसी ने भी इसके लिए प्रयास नहीं किया। हमारी इस मांग को पूरा करने के लिए और ब्राह्मण समाज का गौरव बढ़ाने पर आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

पार्षद सुषमा जैन, रवि शर्मा, जगदीश पचौरी, राजेश प्रजापति ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए हुए इन दोनों कार्यों से समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। समाज के लोगों को कहना है कि इस कार्य के लिए समाज महापौर नवीन जैन का ऋणि रहेगा।
महापौर नवीन जैन ने ब्राह्मण समाज द्वारा किए गए सम्मान से अभिभूत होकर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि भगवान परशुराम किसी एक समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के भगवान हैं। शुक्रवार को आयोजित हुए नगर निगम कार्यकारिणी में पार्षदों द्वारा यह प्रस्ताव लगाया गया था जिसे जन सामान्य की धार्मिक भावनाओं का आदर करते हुए इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता जितेंद्र भारद्वाज, पार्षद जगदीश पचौरी, रवि शर्मा, सुषमा जैन, मोहन शर्मा, जय सिंह सरदार, मनोज शर्मा, राधा शर्मा, ममता शर्मा, परशुराम चौक समिति के गिरजा शंकर शर्मा, कुलदीप शर्मा, विनीत चौबे, भगवान परशुराम शोभायात्रा एवं क्षेत्रीय विकास समिति से सिया राम रावत, देवेंद्र रावत, प्रवेश दुबे, राजेंद्र शर्मा, दाऊ दयाल शर्मा, रघु पंडित, प्रवीन जैन, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026