राम मंदिर के बहाने दुनियां को हिन्दू एकता और हिन्दू शक्ति का संदेश

BUSINESS ENTERTAINMENT HEALTH NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE साक्षात्कार

Mathura (Uttar Pradesh, India) मथुरा अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दिव्य-भव्य मंदिर निर्माण के लिए मथुरा विभाग, मथुरा महानगर, कोसी एवं वृन्दावन जिला अभियान प्रमुख और सह अभियान प्रमुखों की घोषणा की गई। साथ ही 15 जनवरी, 2021 से मंदिर निर्माण निधि अभियान के लिए 11 सदस्यीय टोली भी बनाई गई। कोई भी हिन्दू घर नही छूटे का संकल्प लिया गया।

इससे पूरी दुनियां को हिन्दू एकता और हिन्दू शक्ति क्या है इसका संदेश जायेगा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण अभियान मथुरा, ब्रज प्रान्त के प्रमुख कार्यकर्ताओं की समन्वयक बैठक आयोजित की गई। वैठक में मथुरा विभाग प्रचारक गोविंद ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण हिंदुओं में नवचेतना का निर्माण करेगा। इससे पूरी दुनियां को हिन्दू एकता और हिन्दू शक्ति क्या है इसका संदेश जायेगा। विभाग कार्यवाह छैल बिहारी ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी, 2021 निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ होगा। विभाग अभियान प्रमुख अमित जैन ने बताया कि राशि संग्रह करने वाली टोली हर हिन्दू परिवार तक पहुंचेगी और मंदिर निर्माण से सीधे जुड़ने का आवाहन करेंगी। विभाग सह अभियान प्रमुख डॉ. कमल कौशिक ने बताया कि कार्यकर्ताओं को दस, सौ एवं एक हजार के कूपन दिए जाएंगे। इससे अधिक की धनराशि का समर्पण करने वालों को रसीद प्रदान की जायेंगी।

निधि समर्पण अभियान में कोई भी हिन्दू घर नही छूटे का संकल्प लिया गया

बैठक में तय हुआ है कि इस अभियान हेतु 1100 विस्तारक तैयार किये जायेंगे, जो पूर्ण कालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। न्याय पंचायत स्तर पर दो- दो सह अभियान प्रमुख और सह अभियान प्रमुख भी रहेंगे। निधि समर्पण अभियान में कोई भी हिन्दू घर नही छूटे का संकल्प लिया गया। बैठक का शुभारंभ श्री राम परिवार एवं भारत माता के चित्रपट पर पुष्पार्चन, माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा विभाग सह कार्यवाह डॉ. संजय अग्रवाल ने किया। बैठक में विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग कार्यवाह छैल बिहारी, संपर्क प्रमुख डॉ. कमल कौशिक, विहिप कार्यकारी अध्यक्ष अमित जैन, लालचंद वासवानी, लक्ष्मी नारायन,  वृन्दावन प्रचारक मनोज, विद्यार्थी प्रचारक मयंक साधू, संदीप, दुष्यंत, दासविहारी अग्रवाल,  मनीष गुप्ता, शिव कुमार, विजय बंटा, मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा, ज्ञानेंद्र राणा, डॉ. सीमा मिश्रा, पूजा चौधरी, मनीषा पारासर, डॉ. दीपा अग्रवाल, मोहिनी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh