महापौर ने पार्षदों संग की बैठक, ‘चलो कोठी मीना बाजार’ का नारा बुलंद करने का आह्वान
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. कोठी मीना बाजार में सात मार्च को होने वाले भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। भाजपा पदाधिकारी महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में महासम्मेलन की सर्व व्यवस्था प्रमुख और महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा पार्षदों के साथ महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक की।
महापौर ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते दस साल में देश का चहुंओर विकास हुआ है। इस विकास में सबसे अच्छी बात यह है कि पिछड़े और अनुसूचित वर्ग के लोगों का इन विकास कार्यों में विशेष ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से अनुसूचित वर्ग के लोगों को बड़ी संख्या में रहने के लिए छत मिली। पीएम उज्ज्वला योजना से पिछड़े और अनुसूचित वर्ग की माताओं और बहनों को गैस कनेक्शन मिले, जिससे कि धुंए के कारण होने वाली तकलीफ से वह बच पा रही हैं। विश्वकर्मा योजना विशेषकर कारीगरों और शिल्पकारों को ध्यान में रखकर लाई गई। इस योजना का उद्देश्य देश के कारीगरों की क्षमताओं को बढ़ाना है। इस योजना का फायदा बढ़ई, सुनार, मूर्तिकार, कुम्हार जैसे मेहनती और पिछड़े व अनुसूचित समुदाय के कारीगरों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि जनधन योजना के तहत पिछड़े और अनुसूचित वर्ग के लोगों के बैंक खाते खोले गए, अब इन्हीं बैंक खातों में विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे डीबीडी के माध्यम से आ रहा है। जबकि पहले गरीब, पिछड़े व अनुसूचित वर्ग के लोगों को मिलने वाले हक को कमीशनखोर खा जाते थे। इसलिए आप सभी अपने वार्ड में जाकर सभी लाभार्थियों से संपर्क करें और उनसे फीडबैक लें।
महापौर ने कहा कि सात मार्च को होने वाले अनुसूचित वर्ग मोर्चा के महासम्मेलन में कोठी मीना बाजार पहुंचकर अपने यशस्वी नेताओं को आशीर्वाद देने के लिए निमंत्रित करें। महापौर ने सभी पार्षदों से कहा कि कोशिश करें कि आप अपने वार्ड से कम से कम एक हजार लोगों को कोठी मीना बाजार लेकर पहुंचें। अपने-अपने वार्ड में चलो ‘कोठी मीना बाजार’ का नारा दें।
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026
- यूपी के 9.5 साल बेमिसाल: सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले— GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ तीन गुना - October 19, 2026