bjp sc morcha agra

भाजपा एससी मोर्चा का महासम्मेलन 7 को, राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, मंत्री असीम अरुण ने दलित बस्ती से निकाली आमंत्रण यात्रा

POLITICS

दलित बस्ती के हर घर दस्तक देकर मोर्चे के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए  किया आमंत्रित

भाजपा ने दलितों पर दिया ध्यान, दलित महापुरुषों का बढ़ाया मान सम्मानः लाल सिंह आर्य

बिना भेदभाव के दलित समाज के हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है योजनाओं का लाभः असीम अरुण

 

Live Story Time

 Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. 7 मार्च, 2024 को कोठी मीना बाजार में आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि दलित बस्तियों में घर-घर जाकर आमंत्रण दे रहे हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन सहित पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने वार्ड नंबर नौ रावली मंडल के नगला छउआ दलित बस्ती क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क कर आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ किया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा आगरा में होने वाला मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन दलित समाज के मान-सम्मान को बढ़ाने का काम करेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में केंद्र और प्रदेश की हर योजनाओं में दलितों पर ध्यान देकर उनके उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। दलित महापुरुषों के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाओं का शुभारंभ किया है। बीजेपी कभी भी दलित के नाम पर राजनीति नहीं करती अन्य राजनीतिक दलों ने दलित समाज को गुमराह कर उनके नाम पर राजनीति करने का काम किया है। उन्होंने कहा आज दलित समाज जागरूक है और अपने हित को समझता है।

bjp sc morcha
भाजपा एससी मोर्चा महासम्मेलन के लिए आमंत्रण यात्रा

आमंत्रण यात्रा शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने दलित बस्ती में संपर्क करते हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दलित समाज के लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा 2014 के बाद से देश और प्रदेश की सरकार दलित समाज के हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है। उन्होंने कहा कोरोना संकट काल के समय से शुरू हुई मुफ्त राशन योजना गरीब और दलित समाज को ध्यान में रखते हुए आज तक निरंतर जारी है। उन्होंने कहा आज प्रदेश में कानून का राज है दलित समाज सुरक्षित है पिछली सरकारों में दलित समाज के लोगों का उत्पीड़न हो रहा था। सुशासन की सरकार में दलितों के मान सम्मान के साथ सुरक्षा के वादे को निभाया जा रहा है।

 

एत्मादपुर क्षेत्र में सांसद भोला सिंह ने किया सम्मेलन के लिए जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद भोला सिंह ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव की दलित बस्तियों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। उन्होंने दलित बस्तियों में आमंत्रण पत्रक देकर दलित समाज के लोगों से 7 मार्च को कोठी मीना बाजार में आयोजित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता की अपील की। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दलित समाज के हित के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से भी समाज के लोगों को रूबरू कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सांसद भोला सिंह, विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, मनवीर चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

BJP SC MORCHA
BJP SC MORCHA

बैठक में बनी रणनीति

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे- अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य, राष्ट्रीय महामंत्री सांसद भोला सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचंद्र कनौजिया, उत्तर उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री असीम अरुण, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, नागेंद्र सिकरवार, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक जीएस धर्मेश, हेमेंद्र शर्मा, अनिल चौधरी, अवधेश रावत, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, इंद्रजीत आर्य, अशोक पिप्पल, भानु महाजन, नवल तिवारी मीडिया प्रभारी  ब्रज क्षेत्र, सुनील करमचंदानी, कार्यालय मंत्री संजीव भारद्वाज, राहुल चौधरी, ओम प्रकाश सागर, हेमंत भोजवानी, मनीष गौतम, नवीन गौतम, अखिलेश चौहान, अनीता खरे, उपमा गुप्ता, पार्षद रेनू गुप्ता, मनोज राजोरा, शिव कुमार राजोरा, महेश शर्मा देवकीनंदन सोन,  श्याम जरारी,  करतार सिंह भारतीय, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, प्रमोद सिंह, शिव कुमार मेहर, ओम ओम प्रकाश चलनीवाले, विजय भदौरिया, हेमंत प्रजापति, गजेंद्र पिप्पल, दिगंबर सिंह धाकरे, रोहित कत्याल ।

किसानों की मांगों के मुद्दे पर दायर याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट की वकीलों को नसीहत

Dr. Bhanu Pratap Singh