मोबाइल से वीडियो डिलीट कराया, इस समय चल रहा है शाहजहां का उर्स
Agra, Uttar Pradesh, India. कुछ हिन्दूवादी महाशिवरात्रि पर ताजमहल में शिव आराधना करने पहुंच गए। शिव स्वरूप की आरती शुरू कर दी। यह देख केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) वाले दौड़े। इन्हें पकड़ लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया। कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि इस समय ताजमहल में शाहजहां का उर्स चल रहा है।
घटना आज सुबह की है। ताजमहल के सेन्ट्रल टैंक पर डायना बेंच है। हिन्दू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर ने अपने एक कार्यकर्ता को इसी बेंच पर शिव का रूप धराकर बैठाया और आरती का उपक्रम करने लगीं। इसी दौरान सतर्क सीआईएसएफ के जवानों ने गिफ्तार कर लिया। उनके साथ दो और कार्यकर्ता पकड़े गए हैं।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट व जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया कि गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को थाना ताजगंज पुलिस को सौंप दिया गया है। हम सब थाने पहुंच रहे हैं। ताजमहल में शिव मंदिर है और वहां शिव की पूजा करने का कोई अपराध नहीं है। ताजमहल वास्तव में तेजोमहालय है।
सुदर्शन न्यूज के राज यादव ने मौके से लाइव स्टोरी टाइम को बताया कि उनकी हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं से बातचीत हुई है। उनका कहना है कि दीपक जलाकर आरती की जा रही थी। एक कार्यकर्ता वीडियो बना रहा था। सीआईएसएफ ने मोबाइल से वीडियो हटवा दिया, इसलिए पूजा का कोई प्रमाण नहीं है।
हमने सीआईएसएफ और ताजगंज पुलिस से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। फोन लगातार नॉट रीचिएबल बताता रहा।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Snelle Stortingen Oranje Palace Casino Simplificeert Stortingen voor Nederlanders - October 18, 2026
- Πληρωμές Μπόνους Twin Casino και Εξυπηρέτηση Πελατών στην Ελλάδα - October 18, 2026