MAT Exam 2022 एडमिट कार्ड आज जारी, 18 सितंबर को होगी परीक्षा – Up18 News

MAT Exam 2022 एडमिट कार्ड आज जारी, 18 सितंबर को होगी परीक्षा

Education/job

 

नई दिल्‍ली। मैनमेंट एप्ट्टीयूट टेस्ट एडमिट कार्ड पर ताजा अपडेट है। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन ( All India Management Association, AIMA) MAT CBT एडमिट कार्ड 2022 आज, 13 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट aima.mat.in पर जारी करेगा। प्रवेश पत्र एक पीडीएफ के रूप में उपलब्ध होगा। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे MAT पंजीकरण विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश पत्र को डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि AIMA MAT 2022 परीक्षा 18 सितंबर को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

मैनमेंट एप्ट्टीयूट टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को MAT 2022 की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाना होगा। इसके बाद, “एडमिट कार्ड देखें/डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें। अब, उम्मीदवार आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और इसे जमा करें। इसके बाद, एमएटी पीबीटी प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लेंकर रख लें।

AIMA MAT एडमिट कार्ड 2022 AIMA MAT परीक्षा केंद्र में ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को MAT PBT एडमिट कार्ड 2022 के साथ एक आईडी प्रूफ ले जाना होगा। इस फोटो आईडी प्रूफ में वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। वहीं यह परीक्षा 18 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे AIMA MAT PBT 2022 एडमिट कार्ड पर दिए गए कुछ आवश्यक विवरणों की जांच करें। इसके तहत, कैंडिडेट्स देख लें कि, उनके प्रवेश पत्र में डीओबी, एग्जाम टाइमिंग, टेस्ट सेंटर डिटेल्स, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो सहित अन्य जानकारी चेक कर लें। इसके बाद, अगर प्रदान किए गए विवरण में किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवार MAT 2022 परीक्षा तिथि से पहले इसे ठीक करने के लिए अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।