चांदनी चौक के किनारी बाजार में आज दोपहर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग भीषण हो गई। फायर कंट्रोल रूम को जैसे ही मामले की सूचना मिली मौके पर एक-एक करके एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां भेजी गई।
डिविजनल ऑफीसर मुकेश वर्मा, एडीओ राजेश शुक्ला और राजेश कुमार की देखरेख में 80 से ज्यादा फायर कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है लेकिन 3 घंटे बीत जाने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया गया है।
फायर कंट्रोल रूम के अनुसार दोपहर 1:00 बजे के आसपास आग लगने की कॉल मिली थी। अभी तक आग बुझाने का काम किया जा रहा है। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि मौके पर फायर फाइटिंग किया जा रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना अभी नहीं है।
आग पर काबू पाने में अभी फायर कर्मियों को लंबा वक्त लग सकता है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026