भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि 10 साल में भारतीय स्पेस सेक्टर 9-10 बिलियन डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपए) की इंडस्ट्री बन जाएगा। अभी हम 2 बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री हैं। सोमनाथ ने ये भी कहा कि प्राइवेट सेक्टर की 400 कंपनियां अपने कई मिशनों में ISRO की टेक्नोलॉजी का फायदा ले रही हैं।
सोमनाथ ने ये बातें SFO टेक्नोलॉजी के कार्बन रिडक्शन इनीशिएटिव (कार्बन को कम किया जाना) कार्यक्रम के दौरान कही। सोमनाथ ने NeST हाईटेक पार्क में चंद्रयान की प्रतिकृति का उद्घाटन भी किया।
SFO टेक्नोलॉजी, NeST ग्रुप की कंपनी है। SFO टेक्नोलॉजी कई साल से ISRO से जुड़ी हुई है। SFO और ISRO साथ मिलकर चंद्रयान और आदित्य मिशन के लिए आरएफ सब-सिस्टम्स, एंटेना सिस्टम्स और लॉन्च व्हीकल के लिए क्रायोजनिक इंजन कंट्रोल सिस्टम बना चुके हैं।
-एजेंसी
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026