मुम्बई (अनिल बेदाग) : राज कपूर की फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली’ की ऎक्ट्रेस मंदाकिनी, निर्देशक अकबर खान, अभिनेत्री सुधा चंद्रन, बिग बॉस फेम अर्शी खान, हेमा शर्मा सहित कई हस्तियों की उपस्थिति में परवाज़ मीडिया ग्रुप के शमीम ए खान द्वारा 12वें टाइफा अवार्ड (द इंडियन आइकॉन फ़िल्म अवार्ड) 2024 का भव्य आयोजन मुम्बई के आर्किड होटल में सम्पन्न हुआ, जहां फ़िल्म व टीवी जगत की ढेर सारी हस्तियां मौजूद रहीं। गेस्ट ऑफ ऑनर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले थे।
इस पुरुस्कार से सिनेमा में 50 साल पूरे करने पर रज़ा मुराद, लिजेंड्री ऎक्टर प्रोड्यूसर डायरेक्टर अकबर खान, लिजेंड्री ऎक्ट्रेस मंदाकिनी, लिजेंड्री ऎक्टर दीपक पराशर, सुधा चंद्रन, वकार शेख (साइलेन्स 2 में बेस्ट सपोर्टिंग ऎक्टर), आदि ईरानी, मधुश्री भट्टाचार्य (द क्वीन ऑफ स्वीट वाइस), अर्शी खान (बेस्ट एंटरटेनर), डॉली तोमर (बेस्ट एक्ट्रेस फ़िल्म प्यारी तरावली”, मिनी बंसल (फ़िल्म रुसलान), सय्यद सलीम ज़ैदी (भाभी जी घर पे हैं), हेमा शर्मा (बिग बॉस), राज आशु (बेस्ट म्युज़िक डायरेक्टर), मुदस्सर खान (बेस्ट कोरियोग्राफर), मोहम्मद नाजिम (पॉपुलर टीवी एक्टर), संतोष पांडेय (भोजपुरी स्टार) इत्यादि को सम्मानित किया गया।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ईशान मसीह, सुनील पाल को भी अवार्ड मिला। मंजरी सिंह, शहजाद खान, रूपेश मिश्रा, डॉ मोहम्मद खान, इंफ्लुएंसर मनीष जी को भी पुरुस्कृत किया गया।
शमीम ए खान के पुत्र तबरेज खान भी यहां मौजूद रहे। ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी और संगीतकार दिलीप सेन ने भी शमीम खान की प्रशंसा की।
मंदाकिनी ने कहा कि टाइफा अवार्ड के लिए शमीम खान का दिल से शुक्रिया। उनका कार्यक्रम बेहद भव्य होता है। कलाकारों को पुरुस्कार मिलने से खुशी और हौसला मिलता है।
टाइफा अवार्ड के आयोजक शमीम ए खान ने कहा कि कई सेलेब्रिटीज़ हमारे इस अवार्ड शो में मौजूद रहे, उनका बहुत धन्यवाद। हम सभी के शुक्रगुजार हैं कि वह टाइफा अवार्ड 2024 के आयोजन में आए। हर साल हम इस समारोह को और बेहतर और बड़ा करते जा रहे हैं।
गौरतलब है कि शमीम खान दिल्ली में कई बड़े प्रोग्राम का आयोजन करते रहते हैं। मुम्बई में भी टाइफा अवार्ड 2024 बहुत लाजवाब रहा। वह पिछले 12 साल से लागतार इस शो के माध्यम से लोगों की हौसला अफजाई कर रहे हैं।
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- जन्माष्टमी के अवसर पर सूरत के नेहल और तुषार देसाई परिवार ने भगवान द्वारकाधीश को वाघा और श्रृंगार अर्पित किया - August 21, 2025
- Causes of cardiovascular disease and how to prevent – By Dr Nityanad Tripathi - August 21, 2025
- Agra News: महिला ने थाने में घुसकर प्रभारी के साथ की अभद्रता…फिर वीडियो वायरल कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप - August 21, 2025