जावेद अख्तर ने हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लिया। जहां कई बड़ी हस्तियां फिल्म इंडस्ट्री में मणिरत्नम के योगदान को सेलिब्रेट करने पहुंचीं।
जावेद अख्तर ने इवेंट में मणिरत्नम की खूब तारीफ की। उन्होंन कहा कि मणिरत्नम का टैलेंट हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मुंह पर तमाचे जैसा है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अनपढ़ बच्चे जैसा महसूस करवाया।
जावेद अख्तर ने न्यूज 18 के एक इवेंट में कहा, “बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री के लोग खुद को लेकर बहुत संतुष्ट और आश्वस्त रहे हैं। हम सबसे टैलेंटेड होने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे। फिर तमिलनाडु से एक डायरेक्ट आए और उन्होंने हमारे मुंह पर जोरदार तमाचा मारा, ऐसा काम दिखाते हुए जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। तकनीक को लेकर हम पूरी तरह से कॉन्फिडेंट थे। उन्होंने हमे अनपढ़ बच्चे जैसा महसूस करवाया।”
उन्होंने मणिरत्नम के काम को अनोखा बताया और आगे कहा, “ये पॉलिटिकवी सही नहीं होगा, लेकिन मैं आपको दस डायरेक्टर्स के नाम बता सकता हूं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं, लेकिन उन्हें कोई याद नहीं रखता। फिल्म इंडस्ट्री में, केवल सफलता नहीं है जो आपको बनाए रखता है, कुछ असाधारण काम भी होते है, जो मणिरत्नम ने किए हैं।”
जावेद अख्तर से इतनी तारीफ सुनने के बाज मणिरत्नम ने जवाब देते हुए कहा, “जावेद साहब, मुझे लगता है कि स्क्रीनप्ले लिखने के लिए हमें आपकी जरूरत है। इससे हमें बहुत मदद मिलेगी। खासकर इस समय में, जब हम सिर्फ नंबरों के बारे में बात करते हैं, मुझे लगता है कि हमें जावेद साहब की जरूरत है।”
– एजेंसी
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026