मुंबई (अनिल बेदाग) : आमिर खान बिना किसी शक के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अब तक की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में आमिर खान सितारे जमीन पर के लिए तैयारी कर रहे हैं, और इस फिल्म के चारों ओर जबरदस्त उत्साह के माहौल को साफ महसूस किया जा सकता है। लेकिन, आमिर खान के फैंस के लिए एक और सरप्राइज है, क्योंकि सोर्सेज से जानकारी मिल रही है कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट के साथ लोकेश कनगराज की सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होने वाले हैं।
एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्सेज ने खुलासा किया है कि, “आमिर खान अपनी अगली फिल्म के साथ लोकेश कनगराज की दुनिया में एंटर करने जा रहे हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ये दो दिग्गज एक साथ आ रहे हैं, और यह देखने वाली अगली बड़ी बात होने वाली होगी।”
सोर्सेज ने आगे कहा, “आमिर खान के रजनीकांत की फिल्म का हिस्सा बनने की संभावना सबसे ज्यादा है।”
ये सच में एक रोमांचक अपडेट है, क्योंकि आमिर खान उन डायरेक्टर्स के साथ काम करने जा रहे हैं, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर हिट जैसे लियो, विक्रम, कैथी और मास्टर बनाईं हैं। इसके अलावा, आमिर खान की दिलचस्प फिल्मों की सूची में सितारे जमीन पर शामिल है, और यह सहयोग उनके करियर में एक रोमांच जोड़ेगा।
-up18News
- गाजियाबाद में सीएम योगी का कांग्रेस पर करारा हमला: “1975 में आपातकाल थोपने वालों का लोकतंत्र पर उपदेश देना हास्यास्पद” - November 5, 2026
- सिख समुदाय पर बयान मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत: FIR दर्ज कराने की याचिका निरस्त - November 5, 2026
- अलीगढ़ में 5 दिन पहले सस्पेंड हुए दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: फंदे से लटका मिला शव; महकमे में हड़कंप - November 5, 2026