सहारनपुर में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश सामने आई है। सहरानपुर-अंबाला रेल खंड पर सरसावा रेलवे स्टेशन के नजदीक ‘पेंड्रोल क्लिप’ खोलकर पटरी पर रख दी गई। इसकी सूचना मिलते ही ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। अधिकारियों शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है, जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के गश्ती दल ने सरसावा रेलवे स्टेशन के निकट खंभा नंबर-199 के पास ‘पेंड्रोल क्लिप को पटरियों के ऊपर रखा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी।
‘पेंडोल क्लिप स्लीपर और पटरियों को आपस में जोड़ने का काम करती है। इसके न होने से हादसे का खतरा हो सकता है। अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM), राजकीय रेलवे पुलिस, आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर डीआरएम मंदीप सिंह ने कहा, ‘इस बात की जांच की जा रही है कि यह किसी की शरारत है या किसी ने साजिश के तहत ‘पेंड्रोल क्लिप’ को खोलकर पटरियों पर रख दिया।’
पहले भी सामने आ चुकी हैं कई घटनाएं
बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले भी इस तरह की रेलगाड़ियों को पलटाने की कोशिश की घटनाएं सागने आ चुकी हैं। प्रशासन की ओर से इस मामले में जांच की गई आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। साथ ही उनसे इस पूरे मामले पर पूछताछ भी की गई।
-साभार सहित
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026