पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बड़ा झटका दिया हैं। अब आईसीसी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के क्षेत्र में स्थित स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद शहरों में चैंपियंस ट्रॉफी दौरे को रद्द कर दिया है।
आईसीसी का यह फैसला पीसीबी की योजना पर बीसीसीआई की आपत्ति के बाद आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने प्लान तैयार किया था कि वो इस ट्रॉफी को 16 से 24 नवंबर के बीच ट्रॉफी को पूरे पाकिस्तान में घुमाया जाएगा, जिसके बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊंटी पर्वत चोटी K2 पर भी ले जाया जाएगा, लेकिन अब उनका ये सपना पूरा नहीं हाे सकेंगा।
बता दें, पीसीबी ने गुरुवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की, जो पहले इस्लामाबाद में 16 नवंबर को शुरू होने वाला था। पीसीबी ने गुरुवार को ट्विटर पर पोस्ट किया, “तैयार हो जाओ, पाकिस्तान! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा, जिसमें स्कार्दू, मरी, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे दर्शनीय पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया जाएगा। 16-24 नवंबर तक ओवल में सरफराज अहमद द्वारा 2017 में उठाई गई ट्रॉफी की एक झलक देखें।”
हालांकि आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम कार्यक्रम की घोषणा अभी तक नहीं की है, लेकिन ट्रॉफी 16 नवंबर से शुरू होने वाले देश के दौरे के लिए गुरुवार को पाकिस्तान पहुंच गई।
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026