वृंदावन में नौकरानी ने ही लुटवा दीं अपनी मालिकिनें
नौकरानी सहित तीन अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ्तार
Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा के वृंदावन में नौकरानी ने ही अपनी मालिकिनों को लुटवा दिया। वृंदावन अठखंबा क्षेत्र की छत्ता गली में बुधवार रात बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। नकाबपोश बदमाश दो वृद्धाओं के साथ हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनकी पिटाई की। बदमाश पूजा में इस्तेमाल चांदी के बर्तन और 2.70 लाख की नकदी लूट ले गए। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और हमें अस्पताल पहुंचाया। फरीदाबाद में रहने वाली प्रेमलता की पुत्री व दामाद भी वृंदावन पहुंचे थे।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
इस सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर राघव सराफ पुत्र श्रीकृष्ण कुमार सराफ निवासी सेक्टर- 7सी थाना सेक्टर-7 फरीदाबाद जिला हरियाणा ने गुरुवार को दो अज्ञात व्यक्ति व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। वृंदावन पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीन अभियुक्तों प्रतीक गौड़ उर्फ कृष्णा उर्फ कन्नू पुत्र स्व. हेमन्त गौड़ निवासी छत्ता गली अठखम्भा, राज चतुर्वेदी उर्फ नानू पुत्र स्व. सतीश चतुर्वेदी निवासी राधाबल्लभ घेरा अठखम्भा तथा राधा उर्फ कोमल पत्नी कृष्णा सिंह निवासी सारावटी चाराली थाना वोरावारी जनपद वास्क असम हाल निवासी नौकरानी प्रेमलता अग्रवाल पीड़िता का मकान हितकुंज छत्ता गली अठखम्भा वृन्दावन मथुरा को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
शत प्रतिशत माल बरामद
इनके कब्जे से पुलिस ने 1,28,200 रुपये, दो किलो छः सौ तीस ग्राम चाँदी के आभूषण व अन्य सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी भी की है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि अभियुक्ता राधा उर्फ कोमल पीड़िताओं के घर काम करती थी जिसके द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिलकर यह लूट की घटना की गई थी।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026