महाराष्ट्र के सोलापुर में जुड़वां बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर ली। शुक्रवार को मालशिरस में तीनों की शादी हुई। दोनों बहनें आईटी इंजीनियर हैं। वे बचपन से ही दोस्तों की तरह साथ रहीं और अब आगे भी साथ रहना चाहती हैं। इसीलिए दोनों ने अतुल नाम के लड़के से शादी करने का फैसला किया। इनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं, क्या यह कानूनी तौर पर जायज है। वहीं, पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बहनें पिंकी और रिंकी मुंबई में आईटी इंजीनियर हैं। वहीं, अतुल का मुंबई में ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस है, मूल रूप से वह सोलापुर ( Solapur ) के मालशिरस तालुका का रहने वाला है। पिंकी और रिंकी के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों बहनें मां के साथ मालशिरस तालुका में आकर रहने लगीं।
पिता की मौत के बाद से बहनों की मां भी बीमार रहने लगीं। कुछ दिनों पहले उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तब अतुल ने उनकी मां को अस्पताल ले जाने में मदद की। फिर धीरे-धीरे अतुल, पिंकी और रिंकी के करीब आ गया। अब तीनों ने अपने परिवार की सहमति से शादी कर ली है। इनकी शादी का वीडियो वायरल हुआ तो ही एक शख्स ने पुलिस ने शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और दूल्हे के खिलाफ धारा 494 के तहत केस दर्ज कर लिया। एसपी सोलापुर ( Solapur )शिरीष सरदेशपांडे ने बताया कि शख्स का नाम अतुल अवताड़े है जिसकी शादी दो दिसंबर को हुई थी।
Maharashtra | A non-cognizable offences case under IPC section 494 registered against one Atul Awtade for marrying twin sisters together on December 2. The wedding took place in Akluj town: SP Solapur Shirish Sardeshpande
— ANI (@ANI) December 4, 2022
- फाल्गुन के रंग में रंगी ताजनगरी: कहीं टॉफी-चॉकलेट की होली, तो कहीं फूलों की वर्षा के बीच गूँजा ‘श्याम बाबा का नाम’ - February 26, 2026
- आगरा में गजब की जालसाजी: झारखंड के युवक के नाम पर ले लिया 4.56 लाख का लोन, साढ़े चार साल बाद हुआ खुलासा - February 26, 2026
- Agra News: शमसाबाद में ‘डिजिटल दरिंदगी’, प्रेम संबंध टूटा तो युवक ने वायरल कीं अश्लील फोटो, पीड़िता का परिवार सदमे में - February 26, 2026