लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शनिवार को पीतलनगरी मुरादाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, आपके हितों की चिंता करने वाली सरकार दिल्ली में भी बैठी है और लखनऊ में भी बैठी है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, 4 करोड़ गरीबों के मकान बन गए, 2.5 करोड़ लोगों के घरों में बिजली का कनेक्शन आ गया। ये काम पहले भी हो सकता था लेकिन कांग्रेस हो, सपा हो, बसपा हो, इनके एजेंडे में विकास नहीं था, गरीब कल्याण नहीं था।
कांग्रेस हो, सपा हो या बसपा हो, इनके एजेंडे में विकास नहीं था, गरीब-कल्याण नहीं था।
माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर ये लोग प्रदेश की जनता, बेटियों व व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करते थे… pic.twitter.com/sPivPiJBMx
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 13, 2024
साथ ही कहा, आस्था के साथ खिलवाड़ करना ये अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे। माफियाओं और अपराधियों को गले का हार बनाकर ये लोग प्रदेश की जनता, बेटी, व्यापारी की सुरक्षा पर सेंध लगाने का काम करते थे। ये भाजपा की सरकार जो बोलती है वो करके दिखाती है। आज माफिया या अपराधी या तो जेल में हैं या जहन्नुम में हैं।
इसके साथ ही कहा, आपने 2014 से पहले के भारत को भी देखा है और अब 2014 के बाद का भारत भी आपके सामने है। दुनिया में मात्र 10 वर्षों में कोई देश किस तरह तेजी के साथ विकास के पथ पर प्रगति कर सकता है। उसका उदाहरण भारत आपके सामने है।
-एजेंसी
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बड़ी राहत: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत - November 17, 2026
- आगरा के पालीवाल पार्क में सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी - November 17, 2026
- अखिलेश यादव के न्यूनतम मजदूरी वाले बयान पर गरमाई सियासत, फैडरेशन अध्यक्ष विजय सामा बोले- कुशलता और आर्टिकल्स के आधार पर मिलती है मजदूरी - November 17, 2026