महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग ने सुराना ज्वैलर्स में छापेमारी की। यह छापेमारी दुकान के मालिक के द्वारा अज्ञात लेनदेन के जवाब में की गई। इस मामले में आयकर विभाग ने 26 करोड़ नकद और 90 करोड़ रुपये की बिना हिसाब की संपत्ति जब्त की है।
आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से आयकर विभाग काफी अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। हालही में विभाग ने नांदेड में बड़ी कार्रवाई की थी और 170 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति जब्त की थी। इसके बाद अब नासिक में भी विभाग ने बड़ा काम किया है।
आयकर विभाग की इस कार्रवाई से महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग को नोट गिनने में कई घंटे लगे। इसके लिए कई टीमों को बुलाया गया और फिर जो आंकड़ा सामने आया, वो चौंकाने वाला था।
आयकर विभाग को 26 करोड़ नकद और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है, जिसके बाद उसने नकदी और कागजों को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस छापेमारी को अंजाम देने के लिए आयकर विभाग की तरफ से अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। इस दौरान परिवार के सदस्यों के घरों की भी तलाशी ली गई।
आयकर विभाग का ये ऑपरेशन काफी लंबा चला, लेकिन सर्राफा व्यापारी के पास इतनी बड़ी मात्रा में संपत्ति मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। अब अधिकारी ये बात जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर व्यापारी के पास इतनी अकूत दौलत कहां से आई।
Compiled by up18news
- आगरा में ललित की संदिग्ध मौत मामला: अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की - October 22, 2026
- आगरा में एमएलसी चुनाव पर सियासी घमासान: सपा के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा— “छल-बल नहीं, संगठन की ताकत से जीतेंगे” - October 22, 2026
- लालकृष्ण आडवाणी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आगरा में हुआ विशेष हवन: सदरभट्टी स्थित हरमिलापी मंदिर में द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन ने की प्रार्थना - October 22, 2026