Agra, Uttar Pradesh, India. महामंडलेश्वर नवल गिरि महाराज (वृंदावन, मथुरा) ने धर्मांतरण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा- अब धर्मांतरण किया तो कठोर कार्रवाई करेंगे। ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। खुद मान जाएं तो ठीक है अन्यथा साधु समाज और आम हिन्दू सड़क पर आकर आंदोलन करेगा।। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को साधुवाद कि धर्मांतरण कराने वालों पर कार्रवाई कर रही है। हिन्दू समाज से अपील की- थोड़े से लालच में आकर अपना धर्म का परित्याग न करें। लव जिहाद में आकर बहन-बेटियां बहक जाती हैं, उन पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने बहन- बेटियों को लव जिहाद से सावधान रहने की अपील की।
हिन्दू एक बच्चे से क्या कर पाएगा
नेमिनाथ हम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेन्टर, कुबेरपुर, आगरा में आयोजित एक समारोह में भाग लेने आए नवल गिरि महाराज पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि हिन्दू धर्म कमजोर है। उहोंने कहा- हिन्दू फिर से सो गया है। हिन्दू एक बच्चे से क्या कर पाएगा। कौन साधु बनेगा, कौन माता-पिता की रक्षा करेगा? एक बच्चा पैदा कर रहे हैं और उसे भी संस्कार नहीं दे पा रहे हैं। हम कान्वेंट स्कूल में बच्चों को भेजने के खिलाफ हैं। भारत में जन्म होने पर गौरव होना चाहिए। विश्वास है कि आगे आने वाली पाढ़ी जागने वाली है। अगर हम नहीं जागे तो हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएगा।
साधु तब बच्चे पैदा करेगा जब आप किसी लायक नहीं रहेंगे
यह कहे जाने पर कि अगर हिन्दू कम हो रहे हैं तो लाखों साधु संतों को विवाह करके जनसंख्या बढ़ानी चाहिए, नवल गिरि महाराज ने बुलंद आवाज में कहा- यह बहुत अच्छी बात है। हमने राम को सिखाया कि रावण को मारो। हमने कृष्ण को सिखाया। साधु तब बच्चे पैदा करेगा जब आप किसी लायक नहीं रहेंगे। भगवान ने चींटी को भी खाने को दिया है तो बच्चों को भी देगा। किसी को अधिक बच्चे लग रहे हैं तो हम संतों को दें। कौन कहता है काम नहीं है। आप बच्चे लाओ, काम हम देंगे। भारत की तरक्की के लिए यह जरूरी है।
सपा-बसपा पर आरोप
उन्होंने कहा कि पहले हमारा देश राजनीति में बँट गया। फिर जातिवाद में बँट गया। जाति की राजनीति खत्म करने की जरूरत है। राम मंदिर के लिए जमीन खरीदने में कोई घोटाला नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी (सपा) और बसपा (बहुजन समाज पार्टी) का एक ही काम है हिन्दुत्व को आगे न आने देना। हमें ऐसे आदमी को साथ देना है जो हिन्दू की बात करता है, राम-कृष्ण की बात करता है और भारत को आगे ले जाने की बात करता है। इस मौके पर नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
मथुरा में कही थी ये बात
उल्लेखनीय है कि अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार उमर गौतम से जुड़े खुलासे लगातार हो रहे हैं। इसी मामले को लेकर महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज लगातार मुखर हैं। उन्होंने मथुरा में कहा था- धर्मांतरण कराने वाले किसी व्यक्ति या संगठन में ताकत है तो मथुरा-वृन्दावन में धर्मांतरण करके दिखाए। हम हिन्दू राष्ट्र में इस कार्य को नहीं होने देंगे. 1000 आदमियों को ही नहीं, ना जाने कितने हजारों आदमियों को धर्मांतरण करा दिया है
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026