लखनऊ : भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी ने आज महाकुम्भनगर में त्रिवेणी संगम में स्नान किया और जनकल्याण का संकल्प लिया। उन्होंने इस अवसर को अपने जीवन का सबसे सुखद पल मानते हुए कहा कि भारत जैसा देश दुनिया में कोई नहीं है।
उपराष्ट्रपति जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रशासन ने हर स्तर पर बेहतर कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री जी का योगदान परिभाषित करता है कि लगन हो, योग्यता हो, संस्कृति का ज्ञान हो और देश सेवा का भाव हो, तो करिश्माई कार्य होता है। महाकुम्भ में व्यवस्थाएं उत्कृष्ट हैं। प्रयागराज महाकुम्भ में प्रशासनिक व्यवस्था, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं बेहतर हैं। साफ-सफाई व शौचालय की अच्छी व्यवस्था है।
इसके पूर्व, प्रयागराज आगमन पर मुख्यमंत्री जी ने उपराष्ट्रपति जी का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति जी ने क्रूज से संगम का भ्रमण किया। उन्होंने श्री अक्षय वट, सरस्वती कूप व बड़े हनुमान मन्दिर में पूजा-अर्चना की। उपराष्ट्रपति जी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ उपस्थित थीं।
-up18News
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026