केंद्रीय कर्मचारियों के बहुत ही बड़ी और अच्छी खबर है। दरअसल सरकार कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की राशि बढ़ाने के लिए विचाए कर रही है। सरकार के इस फैसले से लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की तरफ से सरकार को ये प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें सीधे तौर पर कहा गया है कि देश में लोगों की काम करने की उम्र सीमा बढ़ाई जाए। वहीं पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने कहा है कि देश में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के साथ यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू किया जाना चाहिए। रिटायरमेंट के बाद फंड भी मोटा प्राप्त होगा. बता दे की कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से प्राइवेट और सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है.
कर्मचारियों की बढ़ती संख्या होने वाले दबाव को कम करने के लिए प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की रिटायरमेंट ऐज में बढ़ोतरी की जानी चाहिए. इससे आने वाले वक्त में ईपीएफओ पर दबाव कम होगा. संगठन की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि देश में 2047 के बाद 60 साल से अधिक लोगों की संख्या 14 करोड़ से अधिक होगी. ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employee Provident Fund) पर दवाब बहुत बढ़ जाएगा. ऐसे में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने से इस प्रेशर को कम किया जा सकता है. इसके साथ ही लोगों को ज्यादा राशि और बेहतर पेंशन का लाभ भी मिलेगा.
- ”राम ने यादव को मारा” और “मूर्खचंद यादव”: वायरल वोटर लिस्ट देख बिफरी सपा और कांग्रेस, आयोग से पूछे कड़े सवाल - October 22, 2026
- रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान की अहम मुलाकात: जौहर यूनिवर्सिटी में उतरा हेलिकॉप्टर, बड़े बेटे अदीब आजम भी रहे साथ - October 22, 2026
- अखिलेश यादव का तीखा हमला: कहा— आचार संहिता के खिलाफ जाकर अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों पर दबाव बना रही है भाजपा - October 22, 2026