Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा स्मार्ट सिटी के सदस्य राजेश खुराना ने जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह से मांग की है कि नोएडा की तर्ज पर आगरा में भी कोरोना का टीकाकरण स्मार्ट तरीके से किया जाए। खुले स्थान पर कैम्प लगाकर कार और बाइक पर ही कोरोना टीकाकरण हो। इससे भीड़ नहीं लगेगी और किसी को असुविधा भी नहीं होगी।
स्वास्थ्य विभाग को भी सुविधा
उन्होंने बताया कि सबसे पहले मुंबई में इस तरह कारों में वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के नोएडा में काम शुरू हुआ है। यह व्यवस्था सर्वथा उपयुक्त है। आम जनता के साथ स्वास्थ्य विभाग को भी सुविधा रहेगी। स्वास्थ्य केन्द्रों में लोग नम्बर लगाते हैं तो भीड़ हो जाने के कारण सामाजिक दूरी का पालन नहीं होता है। इतना स्थान भी नहीं होता है तो टीकाकरण के लिए आए लोग दूर-दूर खड़े हो सकें।
यहां कर सकते हैं वैक्सीनेशन
उन्होंने सुझाव दिया है कि गुरुद्वार गुरा का ताल, सेंट पीटर्स स्कूल, सेंट जॉन्स कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, एकलव्य स्टेडियम, आगरा कॉलेज खेल मैदान, कोठी मीना बाजार मैदान, जीआईसी मैदान, शास्त्रीपुरम के मैदान आदि स्थानों पर टीकाकरण कैम्प लगाए जा सकते हैं। इस व्यवस्था में कार और बाइक पर बैठे व्यक्ति को क्रमबद्ध ढंग से टीका लगाया जाता है।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026