आश्वासन देकर टरका रहे अधिकारी, अब तीन सप्ताह का समय मांगा
सात सूत्री मांग पूरी न हुई तो हड़ताल करने में देर न करेंगे
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. जलकल नगर निगम कर्मचारी संघ ने मंगलवार को कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय जलकल मुख्यालय, जीवनी मंडी आगरा पर प्रदर्शन किया। महाप्रबंधक कुलदीप सिंह को मांगें पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। महाप्रबंधक ने तीन सप्ताह का समय मांगा है।
जलकल नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रजनीश शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों मे समस्याओं का समाधान न होने पर रोष है। संघ का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मांगे पूरी नहीं की जा रही हैं, इससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन बार-बार उच्चाधिकारियों से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग कर रहा है। बार-बार आश्वासन के बाद भी अभी तक मांगे पूरी नहीं की गई हैं।
महाप्रबंधक कुलदीप सिंह से मुलाकात हुई। उनसे आखिरी बार समस्याओं के समाधान के लिए मांग की गई है। सात सूत्री मांगें पूरी ना होने पर आंदोलन शुरू करेंगे। हड़ताल जैसे कदम उठाने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं जलकल विभाग के उच्चाधिकारियों की होगी। संघ के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को बताया कि आपके द्वारा पिछली बार बिंदुवार वार्ता हुई थी। एक सप्ताह में की मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सचिव प्रबंधक द्वारा भ्रामक जवाब देकर गुमराह किया जा रहा है। उनके द्वारा टाल-मटोल का रवैया अपनाया जा रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारी संगठन पर आन्दोलन हेतु दबाव बना रहे हैं। महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि समय निश्चित करके सभी मांगे पूरी की जाएंगी।
प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष चौधरी चरणजीत सिंह, चौधरी राकेश सिंह, सचिव ललित दक्ष, सह सचिव गौरव गुप्ता, संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष मृणाल गहलौत, संगठन मंत्री प्रभारी पवन चौधरी, संगठन जोनल प्रभारी भीकम सिंह, अश्वनी माहौर, जगदीश शर्मा, बंगाली खां, दीपक शर्मा, अशरफ अली, अवदेश शुक्ला, धीरेंद्र चाहर, संदीप श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, छकोड़ी, राजकुमार, रवि कुमार, गोपाल, विशाल, विकास, अनिल, ईश्वरी, रामललित, मृत्युंजय, नरेंद्र, छदामी, हुसैन, हरिवेंद्र, पंकज, जाहिद, गोपाल, बंगाली, बीनू आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026