लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एनडीए में शामिल हुए सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने घोसी सीट पर प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। ओपी राजभर ने बेटे अरविंद राजभर को घोसी से प्रत्याशी बनाया है।
एनडीए ने गठबंधन के तहत यह सीट ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा को दी गई है। घोसी उन सीटों में शामिल है जहां पिछले चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी हरिनारायण राजभर को बसपा प्रत्याशी अतुल राय ने हरा दिया था।
शिवपुर सीट से लड़े थे विधानसभा चुनाव
बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अरविंद राजभर वाराणसी की शिवपुर सीट से सुभासपा और सपा के संयुक्त उम्मीदवार थे। भाजपा के कद्दावर नेता और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के खिलाफ ओपी राजभर ने बेटे अरविंद को उतारा था। हालांकि, अरविंद राजभर चुनाव हार गए थे।
-एजेंसी
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026