महीनों की चर्चा के बाद महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने मंगलवार को 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में 48 सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले का एलान कर दिया है.
सीट शेयरिंग फॉर्मूले के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) 21 सीटों पर और एनसीपी (शरद पवार) 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा शरद पवार, उद्धव ठाकरे और राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सहित कई नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. राज्य में 19 अप्रैल से 20 मई के बीच पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे.
चुनाव में महाविकास अघाड़ी के सामने बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और अजित पवार की एनसीपी का गठबंधन है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Shubham Umaji Pawar Honoured as ‘Best Real Estate Channel Partner Company in Pune’ at Maharashtra Udyog Bhushan Puraskar 2026 - September 5, 2026
- आगरा के चर्चित तेजाब कांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला: 13 महीने जेल काटने के बाद निर्दोष साबित हुआ कल्लू, असली आरोपियों पर चलेगा नया मुकदमा - September 4, 2026
- आगरा को दोबारा कहानी का ‘हब’ बनाने की अनूठी पहल: होटल ग्रांड में 7 से 9 सितंबर तक होगी तीन दिवसीय राष्ट्रीय कहानी कार्यशाला - September 4, 2026