मंगलवार को TMC के नेता मंदिर मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं. सोमवार को शाम पांच बजे टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष समेत कई नेता ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी जांच एजेंसियों के केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने पर प्रदर्शन कर रहे थे.
टीएमसी के नेता चुनाव आयोग के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन करने गए थे और इनकी मांग थी कि जांच एजेंसियों के प्रमुखों को बदला जाए.
इसके बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन समेत धरना देने वाले कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और मंदिर मार्ग थाने ले आई.
मंगलवार की सुबह से ये नेता थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी भी टीएमसी का समर्थन कर रही है.
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मंदिर मार्ग थाने पहुंचे हैं.
उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा- “आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है. आदर्श आचार संहिता लागू है. लेकिन विपक्षी नेताओं पर ईडी, एनआईए, आईटी, सीबीआई की कार्रवाई जारी है. ये तानाशाही है. टीएमसी की मांग जायज़ है. बीजेपी के विरोध पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन टीएमसी नेताओं के ख़िलाफ़ ऐसा हो रहा है.”
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी कहा है कि “उनकी पार्टी इस लड़ाई में टीएमसी के साथ खड़ी है.”
-एजेंसी
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026