नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर बसपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इनमें पीलीभीत से अनीश अहमद खान, मुरादाबाद से इरफान सैफी, कन्नौज से अकील अहमद पट्टा और अमरोहा से डॉ. मुजाहिद हुसैन शामिल हैं. बसपा ने अपनी इस चारों सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है.
इन चारों सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारने के पीछे बसपा चीफ मायावती की खास रणनीति मानी जा रही है. बसपा की नजरें मुस्लिम वोटरों पर हैं. बसपा की कोशिश मुस्लिम वोटरों को एकजुट कर अपने पाले में लाने की हैं.
मुस्लिम वोटों को बटोरने के लिए पिछले लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. इसमें बसपा को फायदा हुआ जबकि सपा को नुकसान. बीएसपी को यूपी की 10 सीटों पर जीत मिली थी जबकि सपा केवल पांच सीटें ही जीत सकी थीं.
बता दें कि अगले दो से तीन दिनों में लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो जाएगा. बीजेपी 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. वहीं कांग्रेस भी 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. दोनों पार्टियां जल्द ही अपनी अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है.
– एजेंसी
- आभा आईडी से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर: आगरा और अलीगढ़ मण्डल की कार्यशाला में मिशन की प्रगति पर चर्चा - March 15, 2026
- हैरतअंगेज: फिलीपींस की खदान से निकले ‘त्रिशूल’ और ‘वज्र’! 10,000 साल पुराने होने का दावा, नीलामी की बेस प्राइस 750 करोड़ रुपये - March 15, 2026
- आगरा STF का बड़ा एक्शन: SI भर्ती परीक्षा में ‘सेटिंग’ का झांसा देने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े थे तार - March 15, 2026