लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा के मीडिया प्रभारी विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए तैयार

Election

संचार क्रांति के युग में मीडिया समन्वय से मिलेगी पार्टी को बड़ी सफलता

  • भाजपा ब्रज क्षेत्र मीडिया कार्यशाला में विश्वसनीय फैक्ट फाइल समाचार पर मंथन
  • मीडिया टीम में जगह बनाकर सामान्य कार्यकर्ता भी पहुंच सकता है राष्ट्रीय स्तर पर आरपी सिंह
  • विपक्ष के लोग अदृश्य शत्रु की तरह झूठ फैलाने में माहिर दुर्विजय सिंह शाक्य
  • विपक्ष के कारनामों से जनता हो चुकी है सजग,अब विकास का अमृतकाल हरिश्चंद्र श्रीवास्तव

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी की मीडिया टीम में जगह बनाकर जिले का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय फलक पर छा सकता है। इसलिए राजनीति में आगे बढ़ने का यह अच्छा प्लेटफार्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व सुषमा स्वराज, स्व अरुण जेटली, रवि शंकर प्रसाद, प्रकाश जावेडकर, निर्मला सीतारमण इसके उदाहरण हैं। यह सभी पार्टी की मीडिया टीम से जुड़े रहे और शीर्ष पर पहुंचे। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला में भाग लेने आए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह का।

उन्होंने आगाह भी किया मीडिया में दिया गया एक भी गलत बयान पार्टी को तो नुकसान पहुंचता ही है आपको भी अर्श से फर्श पर ला देता है। भाजपा ब्रज क्षेत्र मीडिया कार्यशाला का आयोजन कमला नगर स्थित होटल सेलिब्रेशन में किया गया। चार सत्रों में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, आनंद दुबे, हिमांशु दुबे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवल तिवारी ने संयुक्त रूप से भारत माता, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।

चार सत्रों में आयोजित मीडिया कार्यशाला में 19 जिलों के जिला, महानगर मीडिया प्रभारी, सहप्रभारी, लोकसभा मीडिया प्रभारी और मीडिया से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों ने शिरकत की। अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए ब्रज क्षेत्र और महानगर द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम में आए अतिथियों का फूल माला एवं पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा मीडिया टीम के प्रभारी को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अगले 100 दिनों का रोड मैप तैयार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा पार्टी की तरफ से अधिकृत व्यक्ति ही बयान जारी करें। विपक्ष के लोग अदृश्य शत्रु की तरह हैं जो झूठ फैलाने में माहिर हैं।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में आनंद दुबे ने लोकसभा चुनाव की तैयारी और मीडिया की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा आजादी के अमृत काल में होने वाला यह चुनाव पार्टी के साथ देश के लिए महत्वपूर्ण है। मीडिया प्रभारियों को सक्रिय भूमिका निभाते हुए विपक्ष के कारनामों को उजागर करना है।
मीडिया कार्यशाला के द्वितीय सत्र में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा आजादी के बाद देश में पहली बार ऐसी सरकार है जो बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ भ्रष्टाचार मुक्त सीधे जनता तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाते का शुभारंभ किया था, विपक्ष के लोग मजाक उड़ाते थे लेकिन आज हर जन कल्याणकारी योजना का लाभ लाभार्थियों के खाते में सीधे बिना भ्रष्टाचार के पहुंच रहा है।

मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा नेता

ब्रज क्षेत्र मीडिया कार्यशाला के तृतीय सत्र में हिमांशु दुबे ने कहा समय के बदले दौर के साथ मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर भी मीडिया प्रभारियों की सक्रियता बेहद जरूरी है। लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के लोग भ्रामक और झूठी खबरों के माध्यम से दुष्प्रचार करेंगे। हम सब लोगों को सक्रिय रहकर विपक्ष को सही जानकारी और फैक्ट फाइल के माध्यम से सोशल मीडिया पर भी जवाब देना है।

समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवल तिवारी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी 19 जिलों के मीडिया प्रभारी ,सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव मीडिया प्रभारी को अपडेट रहते हुए विपक्ष की हर दुष्प्रचार की नीति को करारा जवाब देने के लिए तैयार रहने की अपील की।

19 जिलों के मीडिया सह मीडिया प्रभारी, लोकसभा चुनाव मीडिया समन्वयकों ने लिया भाग
भाजपा ब्रज क्षेत्र मीडिया कार्यालय में 19 जिलों के मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव संचालन समिति मीडिया प्रभारी सहित मीडिया पैनलिस्ट और सोशल मीडिया से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इनकी रही सहभागिता
भाजपा ब्रज क्षेत्र मीडिया कार्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट दीपक सोनकर, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट दीपक बघेल,
ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, मनीष अग्रवाल, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल, राजकुमार पथिक, देवेंद्र सिंह, गौरव सोलंकी, अंकित माहेश्वरी, केके सक्सेना, अमित गुप्ता, अशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय, सहित ब्रज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवल तिवारी ने किया।

Dr. Bhanu Pratap Singh